फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indians Vs Sri Lanka Board President: Warm Up Match

कप्तान कोहली यहां भी हुए फ्लॉप, रहाणे ने जमा दी सेंचुरी

Thu, 06 Aug 2015 07:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Aug 2015 07:33 PM IST
विज्ञापन
Indians Vs Sri Lanka Board President: Warm Up Match

टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच में जहां टेस्ट कप्तान विराट कोहली फिर से फ्लॉप हो गए वहीं अजिंक्य रहाणे ने लाजवाब पारी खेलते हुए शानदार शतक ठोंक दिया।

विज्ञापन


सीरीज से पहले खेले जा रहे तीन दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इसके बाद भारतीय टीम ने सधी शुरुआत की लेकिन उसका मध्य क्रम लड़खड़ा गया। फिर रहाणे ने शतकीय पारी खेलकर टीम को पहले ही दिन ऑलआउट होने से बचा लिया।
विज्ञापन


कोलंबो में खेले जा रहे अभ्यास मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना लिए थे। स्टंप के समय शतकवीर रहाणे (109) और आर अश्विन (10) खेल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रहाणे के शतक से पहले लोकेश राहुल (43) और धवन (62) ने पहले विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी की। लेकिन अर्धशतकीय पारी खेलकर धवन आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में कुल सात चौके जड़े।

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पूर्व कोहली की अगुआई वाली भारतीय टीम के पास अपनी तैयारियों को परखने का यह अंतिम मौका है।

कोहली का बल्ले से 'फ्लॉप शो' भी जारी

Indians Vs Sri Lanka Board President: Warm Up Match

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खास रही। टीम के ओपनरों लोकेश राहुल (43) और शिखर धवन (62) ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जोड़ी। ले‌किन लोकेश अपनी फिफ्टी से चूक गए।

हालांकि धवन ने श्रीलंकाई टीम को जल्दी आउट होने का मौका नहीं दिया। धवन ने 7 चौके लगाकर अपनी फिफ्टी पूरी की। लेकिन उनके बाद के 2 बल्लेबाज नहीं चले। रोहित शर्मा (7) और कप्तान विराट कोहली (8) फ्लॉप रहे।

श्रीलंकाई टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में भी टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का फ्लॉप शो जारी रहा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ अभ्यास मैच में भी कोहली नहीं चल पाए थे।

कोहली को इस बार झटका तब लगा जब वह दिल में वीरेंद्र सहवाग की 2008 में खेली गई ऐतिहासिक दोहरे शतक की पारी का सपना लिए आए जल्‍दी ‌निपट गए।

108 पर एक और फिर 133 रन तक चार विकेट गंवा देने के बाद चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने टीम की बागडोर संभाली और शतकीय साझेदारी की। इससे पहले रहाणे ने तेज फिफ्टी लगाई। लेकिन पुजारा अपनी पारी को पचासे तक नहीं पहुंचा पाए।

हालांकि पुजारा ने आउट होने से पहले रहाणे के साथ पांचवें विकेट के लिए 134 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इसके बाद रिद्दिमन साहा (3) के रुप में टीम इंडिया ने छठा विकेट खोया। रहाणे ने फिफ्टी के बाद अपना शतक भी पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed