{"_id":"689e01e4c72328a94f09094f","slug":"indian-women-s-team-completed-a-10-day-preparatory-camp-at-bcci-centre-of-excellence-ahead-of-odi-world-cup-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's ODI WC: विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास शिविर पूरा किया, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर दिया ध्यान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's ODI WC: विश्व कप से पहले भारतीय टीम ने अभ्यास शिविर पूरा किया, स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर दिया ध्यान
Thu, 14 Aug 2025 09:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 14 Aug 2025 09:04 PM IST
सार
महिला वनडे विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से हो रहा है और भारतीय टीम इस दौरान आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी जिसके बाद 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : BCCI Women Twitter
विस्तार
भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप से पहले तैयारियों में किसी तरह कमी नहीं रखना चाहती है और टीम ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 10 दिवसीय अभ्यास शिविर पूरा कर लिया है। भारतीय खिलाड़ियों ने इस दौरान मैच की तरह परिस्थितियों में खेलने के अलावा स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर ध्यान केंद्रित किया।
30 सितंबर से होना है विश्व कप
महिला वनडे विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से हो रहा है और भारतीय टीम इस दौरान आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त करने की कोशिश करेगी। भारतीय टीम 14 सितंबर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैच भी खेलेगी जिसके बाद 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। बीसीसीआई ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, शिविर का उद्देश्य फिटनेस के स्तर को बढ़ाना, कौशल को निखारना और टीम को आगे आने वाली चुनौतियों के लिए तैयार करना था।
इस हफ्ते के शुरू में वनडे विश्व कप ट्रॉफी के अनावरण समारोह में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था, हम उस बैरियर (खिताबी सूखे) को तोड़ना चाहते हैं जिसका सभी भारतीय इंतजार कर रहे हैं। विश्व कप हमेशा खास होता है, मैं हमेशा अपने देश के लिए कुछ खास करना चाहती हूं। जब भी मैं युवी भैया (युवराज सिंह) को देखती हूं तो मुझे काफी प्रेरणा मिलती है।