फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women's ODI captain Mithali Raj accuses CoA member Diana Edulji and coach Ramesh Powar bias

क्रिकेटर मिताली राज का कोच रमेश पवार पर गंभीर आरोप, किए कई सनसनीखेज खुलासे

Tue, 27 Nov 2018 04:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Nov 2018 04:26 PM IST
विज्ञापन
Indian women's ODI captain Mithali Raj accuses CoA member Diana Edulji and coach Ramesh Powar bias
mithali raj

वर्ल्ड टी-20 लीग सेमीफाइनल में मिताली राज को न खिलाए जाने का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पूरे मामले में पहली बार मिताली राज ने अपनी चुप्पी तोड़ी। मंगलवार को उन्होंने टीम के कोच और पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमेश पवार पर अपमानित करने का आरोप लगा दिया।

विज्ञापन


मिताली यहीं नहीं थमी। बीसीसीआई प्रशासक समिति की सदस्य डायना इडुल्जी पर भी उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाए। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इस अनुभवी खिलाड़ी की माने तो डायना उनके साथ भेदभाव करती थी। उन्हें बर्बाद करना चाहती थी।

विज्ञापन

इस पत्र में किया खुलासा

Indian women's ODI captain Mithali Raj accuses CoA member Diana Edulji and coach Ramesh Powar bias
मिताली राज

मिताली ने बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी और क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम को एक पत्र लिखा है। पत्र में मिताली ने अपनी आपबीती सुनाई, '20 बरस के लंबे करियर में पहली बार मैने अपमानित महसूस किया। मुझे यह सोचने पर मजबूर होना पड़ा कि देश के लिए मेरी सेवाओं की अहमियत सत्ता में मौजूद कुछ लोगों के लिए है भी या नहीं या वे मेरा आत्मविश्वास खत्म करना चाहते हैं।’ 

उसने कहा, ‘मैं टी-20 कप्तान हरमनप्रीत के खिलाफ कुछ नहीं कहना चाहती, लेकिन मुझे बाहर रखने के कोच के फैसले पर उसके समर्थन से मुझे दुख हुआ।’ 

मिताली ने कहा, ‘मैं देश के लिए विश्व कप जीतना चाहती थी। मुझे दुख है कि हमने सुनहरा मौका गंवा दिया।’ 

उन्होंने भारत की पूर्व कप्तान एडुल्जी को आड़े हाथों लिया जिन्होंने उसे बाहर रखने के फैसले का समर्थन किया था।

मिताली ने कहा, ‘मैने हमेशा डायना एडुल्जी पर भरोसा जताया ओर उनका सम्मान किया। मैंने कभी यह नहीं सोचा कि वह मेरे खिलाफ अपने पद का दुरूपयोग करेगी। खासकर तब जबकि वेस्टइंडीज में जो कुछ मेरे साथ हुआ, मैं उन्हें बता चुकी थी।’ 

उसने कहा, ‘मुझे सेमीफाइनल से बाहर रखने के फैसले को उनके समर्थन से मैं काफी दुखी हूं क्योंकि उन्हें तो असलियत पता थी।’ पवार के बारे में उसने कहा कि ऐसी कई घटनाएं हुई जब उसने अपमानित महसूस किया।

उसने कहा, ‘यदि मैं कहीं आसपास बैठी हूं तो वह निकल जाते थे या दूसरों को नेट पर बल्लेबाजी करते समय देखते थे लेकिन मैं बल्लेबाजी कर रही हूं तो नहीं रूकते थे। मैं उनसे बात करने जाती तो फोन देखने लगते या चले जाते।’ 

उसने कहा, ‘यह काफी अपमानजनक था और सभी को दिख रहा था कि मुझे अपमानित किया जा रहा है। इसके बावजूद मैने अपना आपा नहीं खोया।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed