{"_id":"5cdee7c6bdec22071d1bed40","slug":"indian-women-cricket-team-tour-to-australia-in-december-for-odi-and-t20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला क्रिकेट टीम का दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा, खेले जाएंगे वन-डे और टी-20 मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
महिला क्रिकेट टीम का दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरा, खेले जाएंगे वन-डे और टी-20 मैच
Sat, 18 May 2019 08:34 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 18 May 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला ए टीम दिसंबर में वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इसकी पुष्टि की। यह सीरीज क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई के बीच सालाना ए सीरीज कराने के करार का हिस्सा है।
पहली सीरीज पिछले साल अक्तूबर में खेली गई थी जब ऑस्ट्रेलिया ए ने वनडे और टी-20 सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। उस दौरे पर भारत ए ने तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेले थे।
भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच तीन वनडे 12, 14 और 16 दिसंबर को ब्रिसबेन में खेले जाएंगे जबकि तीन टी-20 मैच 19, 21 और 23 दिसंबर को गोल्ड कोस्ट में होंगे।
विज्ञापन
महिला क्रिकेट में सोया हुआ शेर है भारत : मैथ्यू
ऑस्ट्रेलियाई कोच मैथ्यू मोट का मानना है कि महिला क्रिकेट में भारत ‘सोया हुआ शेर ’ है क्योंकि उसके पास प्रतिभाओं की कमी नहीं है। भारत के विश्व कप 2017 में उपविजेता रहने के बाद देश में महिला क्रिकेट को लेकर रूझान बढ़ा है। भारत वेस्ट इंडीज में नवंबर में हुए टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था।
मोट ने कहा , ‘भारत महिला क्रिकेट में सोया हुआ शेर है। भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और बल्लेबाजी में तीन से चार विश्व स्तरीय खिलाड़ी है।’ उन्होंने कहा , ‘ बल्लेबाजी में गहराई शानदार है। गेंदबाज भी बेहद प्रतिभाशाली हैं और फील्डिंग में सुधार आया है।’
मोट ने कहा , ‘भारत महिला क्रिकेट में सोया हुआ शेर है। भारत में क्रिकेट को लेकर दीवानगी है और बल्लेबाजी में तीन से चार विश्व स्तरीय खिलाड़ी है।’ उन्होंने कहा , ‘ बल्लेबाजी में गहराई शानदार है। गेंदबाज भी बेहद प्रतिभाशाली हैं और फील्डिंग में सुधार आया है।’