फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team qualify for World cup 2021

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विश्व कप 2021 के लिए किया क्वालीफाई

Thu, 16 Apr 2020 06:46 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 16 Apr 2020 06:46 AM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team qualify for World cup 2021

विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से भले ही IPL अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया हो, इस खबर से करोड़ों क्रिकेट प्रेमी निराश भी हो गए हो, लेकिन इस बीच एक खबर ऐसी भी आई है जो आपके चेहरे पर मुस्कुराहट ला देगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व कप 2021 के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। 50 ओवर का यह विश्व कप न्यूजीलैंड में अगले साल 6 फरवरी से 7 मार्च के बीच खेला जाना है।
 



आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स इस साल श्रीलंका में 3 से 19 जुलाई के बीच खेला जाना था, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, आयरलैंड, थाईलैंड, जिम्बाब्वे, पापुआ न्यू गिनी, अमेरिका और नीदरलैंड को भाग लेना था, लेकिन कोविड-19 के प्रकोप को देखते हुए इस टूर्नामेंट को टालना पड़ा, जिसके बाद अब भारत के अलावा चार अन्य टीमों को इस विश्व कप के लिए सीधे एंट्री मिल गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इन पांच टीम ने किया क्वालीफाई

टीम इंडिया के विश्व कप में जगह बनाने का फैसला आईसीसी की महिला चैंपियनशिप तकनीकी कमेटी ने लिया है। भारत के अलावा मेजबान न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीमें हैं। हाल ही में टी-20 विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया 37 अंक लेकर नंबर एक पायदान पर है तो इंग्लैंड के पास 29 अंक हैं और वह दूसरा पायदान पर है। साउथ अफ्रीका के 25 अंक हैं। भारतीय टीम के 23 अंक हैं और उसने टॉप चार टीमों में रहते हुए विश्व कप में जगह बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed