{"_id":"5acb9dca4f1c1be26b8b4a52","slug":"indian-women-cricket-team-defeated-by-england-in-second-odi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने बराबर की सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, इंग्लैंड ने बराबर की सीरीज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 09 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
इंग्लैंड ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को दूसरे वन-डे में आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। डेनियल हेजल (4/32) और सोफी एक्लेस्टोन (4/14) की घातक गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड ने पहले भारत को 37.2 ओवर में 113 रन पर रोक दिया।
विज्ञापन
भारत की ओर से स्मृति मंधाना (42) और दीप्ति शर्मा (26) के अलावा ओपनर देविका वैद्य (11) ही दोहरे अंक में पहुंच पाईं। इसके बाद मेहमान टीम की डेनियल वेट (47) और टैमी ब्यूमोंट (39) की पहले विकेट पर 73 रन की साझेदारी ने मेजबान टीम को मैच से दूर कर दिया।
विज्ञापन
इंग्लैंड ने 29 ओवर में दो विकेट पर 117 रन बनाकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। सीरीज का निर्णायक मैच गुरुवार को खेला जाएगा।
संक्षिप्त स्कोर : भारत- 37.2 ओवर में 113 रन (स्मृति मंधाना 42, सोफी एक्लेस्टोन 4/14)।
इंग्लैंड- 29 ओवर में 117 रन (डी वेट 47, एकता बिष्ट 2/44)।