{"_id":"5abcbc0d4f1c1bf2298b47ef","slug":"indian-women-cricket-team-beats-england-by-eight-wicket","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: टीम इंडिया ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, कौर के कैच ने सबको चौंकाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: टीम इंडिया ने आखिरकार चखा जीत का स्वाद, कौर के कैच ने सबको चौंकाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 29 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन देशों की महिला टी-20 ट्राई सीरीज के मुकाबले में आखिरकार टीम इंडिया को जीत का स्वाद चखने को मिला। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 8 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और 18.5 ओवर में 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
भारत की ओर से अनुजा पाटिल ने सर्वाधिक तीन विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं, राधा यादव, दिप्ति शर्मा और पूनम यादव ने संयुक्त रूप से दो-दो विकेट झटके। लेकिन जिसने इस मैच में जिसने सबकी वाहवाही लूटी वह रही टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर। दरअसल इंग्लैंड 17वें ओवर में 102 रन बनाकर 7 विकेट गंवा चुकी थी। अनुजा पाटिल के इस ओवर की दूसरी गेंद पर डेनियल हेजल मिड विकेट पर ऊंचा शॉट मारती हैं। वहां खड़ी हरमनप्रीत कौर दौड़ते हुए जाती हैं और एक हाथ उड़कर कैच लपक लेती हैं। इस कैच को देखकर सभी हैरान रह जाते हैं।
विज्ञापन
108 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने इसे महज 15.4 ओवर मे दो विकेट गंवाकर अपने नाम कर लिया। भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने सबसे अधिक 62 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा हरमनप्रीत ने भी 20 रन की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
देखिए कैच-