{"_id":"5be47822bdec225e69658963","slug":"indian-women-cricket-team-beat-englan-by-11-runs-in-practice-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत की तूफानी पारी से टीम इंडिया की जीत, इंग्लैंड को 11 से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत की तूफानी पारी से टीम इंडिया की जीत, इंग्लैंड को 11 से रौंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
हरमनप्रीत कौर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तान हरमनप्रीत कौर की 32 गेंदों पर नाबाद 64 रन की तूफानी पारी की मदद से भारत ने आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 चैंपियनशिप के अभ्यास मैच में बुधवार को यहां इंग्लैंड को 11 रन से हराया। हरमनप्रीत ने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए जिससे भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट पर 144 रन बनाए।
विज्ञापन
इसके बाद भारतीय टीम ने इंग्लैंड को आठ विकेट पर 133 रन ही बनाने दिए। इंग्लैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज डेनियली वाइट ने सर्वाधिक 54 रन बनाए। भारत की तरफ से पूनम यादव ने तीन जबकि राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। भारतीय पारी हरमनप्रीत के इर्द-गिर्द घूमती रही।
विज्ञापन
उन्होंने तब जिम्मेदारी संभाली जबकि भारत स्मृति मंधाना (13), जेमिमा रोड्रिग्स (21), मिताली राज (18), वेदा कृष्णमूर्ति (तीन) और डी हेमलता (शून्य) के विकेट गंवाकर पांच विकेट पर 70 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। हरमनप्रीत ने इसके साथ दीप्ति शर्मा (18) के साथ छठे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी करके टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।
विज्ञापन