फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian women cricket team announced for England tour icc also announced women ranking

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे का एलान, ICC ने वीमेंस रैंकिंग भी जारी की

Tue, 13 Apr 2021 04:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 13 Apr 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Indian women cricket team announced for England tour icc also announced women ranking
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर @WomensCricZone

आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ आईसीसी द्वारा महिला क्रिकेटर्स की रैंकिंग भी जारी की गई। जून-जुलाई में इंग्लैंड दौरे के दौरान ब्रिस्टल में एक टेस्ट मैच खेलने के अलावा तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।

विज्ञापन


टेस्ट मैच ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड में 16-19 जून तक खेला जाएगा और इसके साथ इंग्लैंड की टीम के गर्मियों के सत्र की शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इसी साल महिला टीम के टेस्ट मैच की पुष्टि की थी लेकिन मेजबान बोर्ड ने इसकी तारीख और स्थल की घोषणा मंगलवार को की।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम 2014 के बाद पहली टेस्ट क्रिकेट खेलेगी जबकि इंग्लैंड ने पिछला टेस्ट 2019 में एशेज श्रृंखला के दौरान खेला था। एकमात्र टेस्ट के बाद तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे। दौरे का अंत 15 जुलाई को चेम्सफोर्ड में होगा। भारत के खिलाफ श्रृंखलाओं के बाद द हंड्रेड टूर्नामेंट खेला जाएगा जिसके बाद इंग्लैंड की महिला टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ सितंबर में तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम:

  • 16 से 19 जून: टेस्ट मैच, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
  • 27 जून: पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, ब्रिस्टल काउंटी ग्राउंड
  • 30 जून: दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, द कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड, टॉन्टन
  • तीन जुलाई: तीसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय, न्यू रोड, वॉरसेस्टर
  • नौ जुलाई: पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, द काउंटी ग्राउंड, नार्थम्पटन
  • 11 जुलाई: दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, द फर्स्ट सेंट्रल काउंटी ग्राउंड, होव
  • 15 जुलाई: तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, द क्लाउडएफएम काउंटी ग्राउंड, चेम्सफोर्ड।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैग लैनिंग एक स्थान की छलांग के साथ बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गईं हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैच की सीरीज के दूसरे मुकाबले में दमदार प्रदर्शन ने उन्हें टॉप-5 में एंट्री दिलाई। इंग्लैंड की टैमी पहले पायदान पर हैं तो तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हिली का नाम है, जो अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ 756 रेटिंग पॉइंट्स रखती हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed