{"_id":"575017664f1c1b7d2f108ad8","slug":"indian-women-cleared-to-play-overseas-leagues","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI ने लिया बड़ा फैसला, बिग बैश में खेल सकेंगी भारतीय क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI ने लिया बड़ा फैसला, बिग बैश में खेल सकेंगी भारतीय क्रिकेटर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Jun 2016 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ा फैसला लेते हुए विदेश में होने वाले टी-20 लीग के लिए अपने क्रिकेटरों को खेलने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
बीसीसीआई की ओर से अनुबंधित भारत की महिला क्रिकेटर्स अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में खेले जाने वाली लीग में खेल सकेंगी। इस संबंध में फैसला बीसीसीआई की महिला क्रिकेट समिति की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस फैसले के बाद भारत की महिला क्रिकेटरों का ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं की बिग बैश लीग और इंग्लैंड में महिलाओं की सुपर लीग में खेलने का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि खिलाड़ियों के खेलने की अनुमति बोर्ड की ओर से देरी से आई है।
वैसे, भारतीय खिलाड़ी वेस्टइंडीज में खेली जाने वाली वेस्टइंडीज सुपर लीग (डब्ल्यूएसएल) के पहले संस्करण में खेल सकेंगी जो इस साल से शुरू हो रहा है और यह 30 जुलाई से 14 अगस्त तक खेला जाएगा।
बीसीसीआई को इस संबंध में फैसला लेना है जिसमें इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सभी फुल सदस्यों को पत्र लिखकर अपने लिस्टेड खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे। ईसीबी अब तक ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज से 18 विदेशी खिलाड़ियों के साथ करार कर चुकी है, और अप्रैल में यह फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई थी।
भारत की महिला खिलाड़ी इससे पहले महिलाओं की बिग बैश लीग के शुरुआती संस्करण में भी नहीं खेल सकी थीं।