{"_id":"ff711b86-234f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"indian-women-beat-pakistan-to-lift-asia-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय महिलाओं ने पाक को हराकर जीता एशिया कप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय महिलाओं ने पाक को हराकर जीता एशिया कप
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 31 Oct 2012 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटिल कप्तान मिताली राज और तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी के बिना मैदान में उतरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 18 रन से हराकर एसीसी एशिया कप ट्वंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 20 ओवर में सिर्फ 81 रन ही बना सकी।
‘प्लेयर ऑफ द मैच’ पूनम राउत ने सर्वाधिक 28 गेंदों में तीन चौकों के साथ 25 रन बनाए। उन्होंने कार्यवाहक कप्तान हरमनप्रीत कौर (20) के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन जोडे़। जवाब में पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 63 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान के लिए कप्तान सना मीर ने चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट चटकाए।
‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ ओपनर बिस्मा महरूफ ने पाकिस्तान की ओर से सर्वाधिक 18 रन 32 गेंदों में दो चौकों के सहारे बनाए। कप्तान सना मीर ने 11 और नैन आबिदी ने 13 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से अर्चना दास और नागराजन निरंजना ने दो-दो विकेट लिए। जीत के बाद मिताली राज ने कहा, ‘एशिया कप जीतना एक बड़ी उपलब्धि है। लेकिन मैं इस मैच में नहीं खेल पाने से निराश भी हूं।’