फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian veterans support Arshdeep singh after dropped catch against pakistan praised death over bowling

IND vs PAK: 18वें ओवर में आसिफ का कैच छोड़ ट्रोल्स के निशाने पर आए अर्शदीप, अब मिला दिग्गज खिलाड़ियों का साथ

Mon, 05 Sep 2022 01:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 01:40 PM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह ने आसिफ अली का कैच छोड़ा था, लेकिन आखिरी ओवर में सात रन का बचाव करते हुए मैच को पांचवीं गेंद तक ले गए। उन्होंने चौथी गेंद में आसिफ को आउट भी किया। 
 

विज्ञापन
Indian veterans support Arshdeep singh after dropped catch against pakistan praised death over bowling
अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एशिया कप में टीम इंडिया को सुपर चार के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इसके बाद भारत के लिए फाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस मैच में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने शानदार गेंदबाजी की, लेकिन उन्होंने आसिफ अली का कैच छोड़ दिया और इसी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा। यह आसान कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया। आलोचकों ने सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई भद्दे कमेंट भी किए। इसके बाद कई फैन्स और दिग्गज खिलाड़ियों ने उनका समर्थन किया है। 
विज्ञापन


मैच के बाद पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी उनके समर्थन में आए। कोहली ने कहा "गलती कोई भी कर सकता है, हालात मुश्किल थे। मैच में काफी दबाव था और गलतियां हो सकती हैं। मुझे अब भी याद है कि मैं अपनी पहली चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहा था और मैच पाकिस्तान के खिलाफ था। मैंने शाहिद अफरीदी के खिलाफ बहुत खराब शॉट खेला था। मैं सुबह पांच बजे तक सीलिंग देख रहा था, मुझे नींद नहीं आ रही थी और मुझे लगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है, लेकिन ये चीजें स्वाभाविक हैं। सीनियर खिलाड़ी आपके आसपास रहते हैं, अभी टीम का अच्छा माहौल है, मैं कप्तान और कोच को श्रेय देता हूं। खिलाड़ी अपनी गलतियों से सीखते हैं। इसलिए सभी को अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए, उसे संबोधित करना चाहिए और एक बार फिर उस दबाव की स्थिति में आने के लिए तत्पर रहना चाहिए।"
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हरभजन बोले- अर्शदीप की आलोचना बंद करें
हरभनज सिंह ने लिखा "युवा अर्शदीप सिंह की आलोचना करना बंद करें, कोई जानबूझकर कैच नहीं छोड़ता, हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है। पाकिस्तान ज्यादा अच्छा खेला। इस प्लेटफॉर्म पर अर्शदीप और टीम के बारे में घटिया बातें कहकर खिलाड़ियों का मनोबल कम करने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए। अर्शदीप खरा सोना है।"




वहीं, इरफान पठान ने लिखा कि अर्शदीप मजबूत मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं। उन्हें इसी तरह बने रहना चाहिए। पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने भी अर्शदीप सिंह के समर्थन में लिखा "सभी भारतीय फैंस से मेरा निवेदन। खेल में हम सभी गलतियां करते हैं, क्योंकि हम इंसान हैं। ऐसी गलतियों पर किसी को बेइज्जत न करें।" इसके साथ ही उन्होंने अर्शदीप सिंह का नाम लिखा।

 

इसके अलावा कई क्रिकेट फैंस ने भी अर्शदीप का समर्थन किया और उनकी गेंदबाजी की तारीफ की। अर्शदीप के अलावा फैंस ने रवि बिश्नोई की गेंदबाजी की भी जमकर तारीफ की। 





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed