फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian umpire S Ravi could be removes from ICC Elite Panel

कप्तान कोहली से भिड़ने वाले अंपायर एस रवि को तगड़ा झटका, ICC दे सकती है बड़ी सजा

Wed, 01 May 2019 01:54 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 01 May 2019 01:54 PM IST
विज्ञापन
Indian umpire S Ravi could be removes from ICC Elite Panel
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

आईसीसी के एलीट पैनल में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंपायर सुंदरम रवि को जल्द पैनल से बाहर किया जा सकता है। यह फैसला आईसीसी अंपायर्स कमिटी की एक बैठक में लिया गया है। बता दें कि एस रवि 30 मई से शुरू हो रहे विश्वकप 2019 में अपनी सेवा देने जा रहे 16 अंपायरों में से एक हैं।

विज्ञापन


रवि को साल 2015 में एलीट पैनल में शामिल किया गया था। 11 सालों के लंबे वक्त के बाद कोई भारतीय अंपायर आईसीसी अंपायरों के एलीट पैनल में जगह बनाने में सफल हुआ था। इससे पहले साल 2004 में एस वेंकटराघवन एलीट पैनल से रिटायर हुए थे। विश्व कप से ठीक पहले एलीट पैनल से बाहर होने से एस रवि को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


बता दें कि इंडियन टी-20 लीग में कई गलत फैसले दिए जाने और ध्यानपूर्वक निर्णय न लेने की वजह से उन इस कार्रवाई की सामना करना पड़ रहा है। आईपीएल में विराट कोहली की बैंगलोर और रोहित शर्मा की मुंबई के बीच खेले गए एक मुकाबले के बाद से उनकी मुश्किलें ज्यादा बढ़ गई थीं, जब उन्होंने मुंबई के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की एक नो बॉल नजरअंदाज कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद ऐसा बताया जा रहा है था कि कप्तान विराट कोहली और अंपायर एस रवि के बीच खूब कहासुनी भी हुई थी। मैच प्रेजेंटेशन के बाद दोनों ही टीमों के कप्तानों ने कहा था कि अंपायरों को अपना काम आंख खोलकर करना चाहिए। उनके निर्णय पर किसी टीम की जीत और किसी की हार तय होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed