{"_id":"5c701239bdec227398365ee4","slug":"indian-u-19-team-beat-south-africa-u-19-team-by-9-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारतीय अंडर-19 टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से रौंदा
Fri, 22 Feb 2019 11:02 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
-
स्पिनर रितिक शौकीन (3/52) और मानव सुथार (3/44) की फिरकी के दम पर भारतीय अंडर-19 टीम ने शुक्रवार को पहले यूथ टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 पर नौ विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। मेहमान टीम ने तीन विकेट पर 34 रन से अपनी दूसरी पारी आगे बढ़ाई और 66 ओवर में 167 रन पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
बोंगा मखाखा ने सर्वाधिक 74 और एंडिले ने 30 रन का योगदान दिया। जीत के लिए मिले 35 रन के लक्ष्य को भारतीय टीम ने दिव्यांश सेक्सेना (18) का विकेट खोकर 7.5 ओवर में हासिल कर लिया। वरुण नयनार ने नाबाद 18 रन की पारी खेली। दक्षिण अफ्रीकी टीम के 197 रन के जवाब में भारतीय टीम ने दिव्यांश के शतक से 330 रन बनाए थे। दूसरा टेस्ट मैच 26 फरवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन