{"_id":"631338d709f37f2c657c836c","slug":"indian-top-order-will-try-to-change-its-approach-avesh-khan-big-issue-jadeja-injury-big-loss","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs PAK: टॉप ऑर्डर का रवैया और आवेश खान भारत के लिए बड़ी चिंता, जडेजा का बाहर होना बड़ा नुकसान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs PAK: टॉप ऑर्डर का रवैया और आवेश खान भारत के लिए बड़ी चिंता, जडेजा का बाहर होना बड़ा नुकसान
Sat, 03 Sep 2022 04:51 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 03 Sep 2022 04:51 PM IST
सार
एशिया कप में भारत का तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। भारत के लिए रवींद्र जडेजा का बाहर होना बड़ा नुकसान है। इसके अलावा शुरुआती तीन बल्लेबाजों की धीमी बल्लेबाजी भी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एशिया कप के सुपर चार राउंड में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ है। इस मैच को जीतकर टीम इंडिया फाइनल की दिशा में एक कदम बढ़ाना चाहेगी। हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह आसान नहीं होगा। इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ रही हैं। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को कीरीब मुकाबले में पांच विकेट से हराया था। ऐसे में भारत का मनोबल ऊंचा होगा, लेकिन अभी भी भारतीय टीम के सामने कई चुनौतियां हैं।
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा चोटिल होकर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका दिया गया है। इसके अलावा आवेश खान का खराब प्रदर्शन भी टीम के लिए चिंता का विषय है। भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों ने टूर्नामेंट के दोनों मैचों में धीमी बल्लेबाजी की है। भारतीय टीम इसमें भी सुधार करना चाहेगी।
पाकिस्तान की टीम ने पिछले मैच में हॉन्गकॉन्ग को 155 रन के अंतर से हराया था और टीम के खिलाड़ियों का आत्मविश्वास भी बढ़ा होगा। ऐसे में भारत को जीत हासिल करने के लिए अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा।

जडेजा की जगह अक्षर को मौका मिलना तय
इस मैच में रवींद्र जडेजा उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में उनकी जगह अक्षर पटेल को मौका मिलना लगभग तय है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में रवींद्र जडेजा को चौथे नंबर पर भेजा गया था, क्योंकि ऋषभ पंत टीम में नहीं थे। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी बनाने के लिए कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा फिर से अक्षर को ऊपर भेजते हैं या पिछले मैच की तरह सूर्यकुमार चौथे नंबर पर खेलेंगे। पिछले रविवार हार्दिक पांड्या ने अपने दम पर भारत को जीत दिलाई थी। कप्तान रोहित को उम्मीद होगी कि इस मैच में भी वह अपना पिछला प्रदर्शन दोहराएं।
टॉप ऑर्डर का रवैया चिंता का विषय
भारत के शुरुआती तीन बल्लेबाजों का रवैया सबसे बड़ी चिंता का विषय है। विराट और रोहित पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों के खिलाफ भी सहज नहीं दिखे थे और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ भी आसानी से रन नहीं बना पाए। हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ राहुल ने 39 गेंद में सिर्फ 36 रन बनाए थे, लेकिन सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी ने भारत को 200 रन के करीब पहुंचाया।
ऐसे में सवाल उठता है कि क्या भारत अपने टॉप ऑर्डर में बदलाव करेगा। रोहित और राहुल की जोड़ी तेजी से रन नहीं बना पा रही है। हालांकि, राहुल पाकिस्तान के खिलाफ पहली गेंद में ही आउट हो गए थे। ऐसे में उन्हें एक और मौका दिया जाना चाहिए, लेकिन उन्हें तेजी से रन बनाने की जरूरत है।

पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को भी रन गति बढ़ाने की जरूरत
पाकिस्तान की टीम भी अपनी ओर से पहले 10 ओवर में और अधिक रन बनाना चाहेगी। मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सारी सफलता हासिल की है, लेकिन पहले बल्लेबाजी करने में यह जोड़ी परेशान दिखी है। दुबई की धीमी पिच बल्लेबाजों के लिए मुश्किल पैदा करती है। ऐसे में आवेश की जगह अश्विन या रवि बिश्नोई को मौका दिया जा सकता है। पाकिस्तान की टीम में खुशदिल शाह और फखर जमान शामिल हैं। ऐसे में अश्विन को मौका मिलने की संभावना ज्यादा है।
दोनों टीमें
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान।
पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहनवाज दहानी, उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन, हसन अली।