{"_id":"5ed644098ebc3e90796006d1","slug":"indian-team-will-practice-in-four-phased-training-module-says-fielding-coach-r-sridhar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास तैयारी के बाद ही नीली जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, चार चरण में होगा अभ्यास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खास तैयारी के बाद ही नीली जर्सी पहनेगी टीम इंडिया, चार चरण में होगा अभ्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 02 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
बुमराह के साथ नेट्स पर विराट (file pic)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत के क्षेत्ररक्षण कोच आर. श्रीधर का कहना है कि देश के शीर्ष क्रिकेटर्स के लिए चार चरण का अभ्यास कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है, जो शिविर शुरू होने के बाद चार से छह सप्ताह के अभ्यास में पूरी फिटनेस हासिल कर सकते हैं। श्रीधर 2014 से भारतीय टीम का अभिन्न अंग हैं।
2 of 6
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह
उन्होंने बताया कि कोविड-19 (Covid- 19) महामारी के कारण बंद पड़ी खेल गतिविधियों के फिर से शुरू होने के बाद किस तरह विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व्यस्त कार्यक्रम के लिए तैयार होंगे।
3 of 6
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
फील्डिंग कोच ने कहा, 'जब हमें बीसीसीआई से एक तारीख (राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत पर) मिल जाए तो हम शुरुआती स्तर से काम करना शुरू कर सकते हैं। सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि सही तरीके से आगे बढ़ें क्योंकि खिलाड़ी 14 या 15 सप्ताह के बाद खेलते समय रोमांचित हो सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आर श्रीधर
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीधर ने कार्यभार प्रबंधन पर जोर दिया और चेतावनी दी कि शुरुआती स्तर पर जरूरत से ज्यादा अभ्यास करने से चोटिल होने का खतरा रहेगा। उन्होंने कहा, 'शुरुआत में हमें उन्हें हल्का कार्यभार देना होगा। इसके बाद उसे स्तर दर स्तर बढ़ाना होगा।
विज्ञापन
5 of 6
आर श्रीधर, फील्डिंग कोच टीम इंडिया
- फोटो : CricTracker
हैदराबाद के बाएं हाथ के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, 'पहले चरण में हल्की गति से हल्का अभ्यास करना होगा, दूसरे चरण में गति को हल्का रखते हुए अभ्यास को बढ़ाना होगा। इसके बाद गति और अभ्यास दोनों के स्तर को बढ़ाना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।