{"_id":"68a2aaa9f966afb34601d8e1","slug":"indian-team-selection-for-asia-cup-2025-will-shubman-gill-will-be-picked-reports-give-big-update-2025-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: क्या एशिया कप के लिए शुभमन गिल को नहीं मिलेगी जगह? टीम चयन को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी; जानें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: क्या एशिया कप के लिए शुभमन गिल को नहीं मिलेगी जगह? टीम चयन को लेकर सामने आई बड़ी जानकारी; जानें
Mon, 18 Aug 2025 09:53 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 18 Aug 2025 09:53 AM IST
सार
माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का एलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम प्रबंधन टी20 के लिए कोर ग्रुप पर ही भरोसा जता सकता है जिन्होंने गौतम गंभीर की कोचिंग में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : PTI
विस्तार
शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से चर्चाएं चल रही है। एशिया कप का आयोजन नौ से 28 सितंबर तक यूएई में होना है। गिल के नेतृत्व में हाल ही में भारत ने इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन किया था और यशस्वी भी अपना प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल और यशस्वी का एशिया कप के लिए टीम में जगह बना पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
Trending Videos
टीम की घोषणा मंगलवार को संभव
माना जा रहा है कि इस टूर्नामेंट के लिए मंगलवार को भारतीय टीम का एलान हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम प्रबंधन टी20 के लिए कोर ग्रुप पर ही भरोसा जता सकता है जिन्होंने गौतम गंभीर की कोचिंग में पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन किया है। गंभीर के मुख्य कोच रहते भारत ने 15 में से 13 टी20 मुकाबले जीते हैं। मालूम हो कि एशिया कप का आयोजन इस बार टी20 प्रारूप में होगा।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं गिल
भारत के नए टेस्ट कप्तान गिल फिलहाल सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें 25 साल की उम्र में टीम की कमान सौंपी गई और गिल ने ना सिर्फ कप्तानी बल्कि बल्ले से भी उम्दा प्रदर्शन किया। गिल के नेतृत्व में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई। गिल इंग्लैंड दौरे पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 754 रन बनाए और उनका औसत 75.40 का रहा है। इस दौरान गिल ने चार शतक भी जड़े और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा। शानदार बल्लेबाजी के लिए उन्हें आईसीसी का जुलाई महीने का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी भी चुना गया।

इस साल गिल ने 20 पारियों में 1234 रन बनाए हैं और उनका औसत 64.94 का रहा है जिसमें छह शतक शामिल हैं जो इस साल सभी प्रारूप में किसी बल्लेबाज का सर्वाधिक शतक है। गिल ने इसके अलावा दो अर्धशतक भी लगाए हैं। वह इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे आगे इंग्लैंड के बेन डकेट हैं जिन्होंने 23 मैचों में 47.77 के औसत से 1290 रन बनाए हैं जिसमें तीन शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 165 रन रहा है।
मध्यक्रम में अनुभवी बल्लेबाज की तलाश
रिपोर्ट की मानें तो भारत एक अनुभवी मध्यक्रम बल्लेबाज की तलाश में है जो संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की धीमी पिचों पर बेहतर खेल सके। इसी को देखते हुए श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा को भारत की टी20 टीम में शामिल किया जा सकता है।