{"_id":"631c7ab08dad57757951c02f","slug":"indian-team-not-allowed-to-play-music-in-dressing-room-in-england-know-the-reason","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नहीं बजेंगे गाने, जानें क्या है वजह ?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: टी20 सीरीज के दौरान टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में नहीं बजेंगे गाने, जानें क्या है वजह ?
Sat, 10 Sep 2022 05:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 10 Sep 2022 05:23 PM IST
सार
भारतीय महिला टीम को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 और तीन वनडे मैच की सीरीज खेलनी है। इससे पहले भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने के बाद भारतीय महिला टीम पहली बार मैदान पर उतरेगी। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे और तीन टी20 मैच की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में गाने बजाने पर रोक लगा दी गई है। इस मैच से पहले इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। हालांकि, इस वजह से मैच का आयोजन प्रभावित नहीं हुआ है। भारत और इंग्लैंड का मुकाबला होगा, लेकिन रानी के निधन की वजह से शोक के कारण भारतीय टीम से कहा गया है कि ड्रेसिंग रूम में गाने न बजाएं।
रानी एलिजाबेथ द्वितीय इंग्लैंड के लिए सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाली महारानी हैं। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। इस दौरान इंग्लैंड में बीसीसीआई का झंडा भी आधा झुका रहेगा।

मिताली राज के बाद झूलन की भी विदाई
भारत के लिए 22 साल तक खेलने वाली मिताली राज ने हाल ही में संन्यास लिया है और उनकी जगह हरमनप्रीत भारत की कप्तानी बनी हैं। मिताली के बाद झूलन गोस्वामी भी इस सीरीज में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह देंगी। मिताली महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। वहीं, झूलन गोस्वामी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी हैं। भारत के लिए इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों का विकल्प ढूंढ़ना मुश्किल होगा। हालांकि, रेणुका सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अपनी स्विंग गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया था।
राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया आखिरी ओवरों में दबाव में आ गई थी। भारतीय बल्लेबाजों ने गलती कर विकेट गंवाए थे और अंत में टीम इंडिया यह मुकाबला नौ रन से हार गई थी।
इस सीरीज के लिए टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को बाहर कर किरण प्रभु और डायलम हेमलता को मौका दिया गया है। किरण को इस सीरीज में भारत के लिए पहला मैच खेलने का मौका मिल सकता है। उन्होंने सीनीयर टी20 ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ नाबाद 162 रन की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।