{"_id":"61657dff8ebc3e7636728001","slug":"indian-team-new-coach-bcci-to-start-hiring-process-for-new-head-coach-before-end-of-this-week-ravi-shastri-s-successor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया का नया कोच कौन: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मिलेगा नया कोच, शास्त्री विश्व कप के बाद छोड़ रहे हैं पद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया का नया कोच कौन: न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मिलेगा नया कोच, शास्त्री विश्व कप के बाद छोड़ रहे हैं पद
Tue, 12 Oct 2021 05:52 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 12 Oct 2021 05:52 PM IST
सार
टी-20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दो टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। कीवी टीम का यह दौरा 17 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
बीसीसीआई जल्द नए कोच के लिए आवेदन लेगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने नए कोच की तलाश शुरू कर दी है। वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल टी-20 विश्व कप के बाद समाप्त हो रहा है। ऐसे में बोर्ड उनके उत्तराधिकारी की तलाश में जुट गया है। इस हफ्ते के आखिरी तक बोर्ड नए कोच और सपोर्ट स्टाफ के लिए विज्ञप्ति जारी कर देगा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले नया कोच
बोर्ड के एक अधिकारी ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए कहा कि टी-20 विश्व कप के बाद हमें अपने घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इससे पहले हम नया कोच और सपोर्ट स्टाफ ढूंढ़ लेंगे। हम पहले ही टीम इंडिया के कोच से जुड़ी शर्तें और जरूरी योग्यताएं तय कर चुके हैं।
टी-20 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम दो टी-20 और तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी। कीवी टीम का यह दौरा 17 नवंबर से शुरू होकर 7 दिसंबर तक चलेगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी यह सीरीज महत्वपूर्ण रहने वाली है।

किन-किन नामों पर हो रही है चर्चा?
शास्त्री पहली ही बोर्ड को इस्तीफे की जानकारी दे चुके हैं। बोर्ड ने उन्हें दक्षिण अफ्रीकी दौरे तक टीम के साथ रहने के लिए भी कहा था, लेकिन शास्त्री ने इनकार कर दिया। साथ ही शास्त्री दोबारा मुख्य कोच के पद के लिए आवेदन नहीं करेंगे। इसके साथ ही बीसीसीआई बॉलिंग कोच भरत अरुण, बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ और बाकी स्टाफ को भी हटाने की बात कह चुका है। ऐसे में पूरा का पूरा नया स्टाफ टीम इंडिया से जुड़ेगा।
ऐसे में मुख्य कोच की रेस में वीवीएस लक्ष्मण, महेला जयवर्धने और टॉम मूडी का नाम सबसे आगे चल रहा है। राहुल द्रविड़ ने पहले ही ये जिम्मेदारी लेने से मना कर दिया है। हालांकि, कई फैंस द्रविड़ को यह रोल संभालते देखना चाहते हैं, लेकिन इस पूर्व बल्लेबाज ने एक बार फिर नेशनल क्रिकेट अकेडमी के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन दे दिया है।
वहीं, अनिल कुंबले के नाम पर भी चर्चा हो रही है। हालांकि, पंजाब किंग्स के हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उनके नाम पर मुहर लगना मुश्किल है। कुंबले पहले भी टीम इंडिया के कोच रह चुके हैं। विराट से विवाद के बाद उन्होंने उन्होंने 2017 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। अब यह देखने वाली बात होगी कि कौन-कौन भारत के कोच के तौर पर कठिन पद के लिए आवेदन भरता है।

शास्त्री 2017 में बने थे मुख्य कोच
शास्त्री 2017 में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। उनके कोच रहते टीम इंडिया ने जुलाई 2017 के बाद से 43 टेस्ट, 72 वनडे और 60 टी-20 मैच खेले हैं। 43 में से भारत ने 25 टेस्ट, 72 वनडे में से 51 वनडे और 60 टी-20 में से 40 टी-20 में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। इस दौरान टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में दो बार टेस्ट सीरीज भी जीती।