फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Team Captain Steve Smith praised Virat Kohli said Rohit Sharma or KL Rahul can become India next Test captain

Indian Team Captain: स्टीव स्मिथ ने की कोहली की तारीफ, बताया कौन खिलाड़ी बन सकता है भारत का टेस्ट कप्तान?

Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 25 Jan 2022 11:42 PM IST
सार

टेस्ट में बतौर कप्तान विराट कोहली की उपलब्धियों से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी प्रभावित हैं। स्मिथ ने कोहली को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह बताया कि भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन बन सकता है।

विज्ञापन
Indian Team Captain Steve Smith praised Virat Kohli said Rohit Sharma or KL Rahul can become India next Test captain
स्टीव स्मिथ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद कप्तानी छोड़कर सबको हैरान कर दिया था। विराट ने करीब सात सालों तक भारतीय टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने टेस्ट में भारत को सातवें से पहले स्थान पर पहुंचाया। उनके इस उपलब्धि से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी प्रभावित हैं। स्मिथ ने कोहली को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


स्मिथ ने विराट की तारीफ करने के साथ-साथ यह भी बताया कि भारतीय टीम का अगला टेस्ट कप्तान कौन बन सकता है। हाल ही में एक इंस्टाग्राम लाइव प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान एक प्रशंसक ने स्मिथ से पूछा था कि विराट कोहली के पद से हटने के बाद भारत का अगला टेस्ट कप्तान किसे बनना चाहिए? इस पर स्मिथ ने नए वनडे-टी20 कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल का नाम लिया।
विज्ञापन


स्मिथ ने कहा, “सबसे पहले, विराट को बधाई जिन्होंने पिछले छह या सात सालों तक भारतीय टीम का शानदार नेतृत्व किया है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। रोहित (शर्मा) या केएल (राहुल) कप्तान बनने के लिए सबके पसंदीदा हैं।" केएल राहुल ने जोहानिसबर्ग में एकमात्र टेस्ट में कप्तानी की थी। उसमें टीम इंडिया को हार मिली थी। उसके बाद उन्होंने तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी कप्तानी की। वहां भी टीम इंडिया को निराशा हाथ लगी। दक्षिण अफ्रीका ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टी20 वर्ल्ड कप विजेता स्मिथ को आईपीएल में इस बार दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन नहीं किया। वे नीलामी में दिखेंगे। ऑस्ट्रेलिया दिग्गज ने कहा कि आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए शिखर धवन के साथ खेलने में काफी मजा आया। उन्होंने कहा कि धवन के शानदार खिलाड़ी और बेहतरीन इंसान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed