फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team announced for Women's Asia Cup 2022, tournament will start from October 1

Women's Asia Cup 2022: महिला एशिया कप के लिए यह है भारतीय टीम, आठ खिलाड़ी पहली बार यह टूर्नामेंट खेलेंगी

Tue, 27 Sep 2022 04:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 27 Sep 2022 04:20 PM IST
सार

महिला एशिया कप में इस बार भारतीय टीम मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गजों के बिना मैदान में उतरेगी। शेफाली वर्मा सहित भारत की आठ खिलाड़ी पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलेंगी। टूर्नामेंट की शुरुआत एक अक्तूबर से हो रही है। 
 

विज्ञापन
Indian team announced for Women's Asia Cup 2022, tournament will start from October 1
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एसीसी महिला टी20 चैंपियनशिप 2022 की शुरुआत एक अक्तूबर से हो रही है। इस टूर्नामेंट के लिए अखिल भारतीय महिला चयन समिति भारतीय टीम का एलान कर चुकी है। लंबे समय बाद भारतीय महिला टीम मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गज खिलाड़ियों के बिना कोई बड़ा टूर्नामेंट खेलेगी। इस बार भारत की टीम में आठ खिलाड़ी ऐसी हैं, जो पहली बार एशिया कप में भाग ले रही हैं। एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक बांग्लादेश के सिलहट में होने वाले इस टूर्नामेंट में हरमनप्रीत कौर टीम का नेतृत्व करेंगी। शेफाली वर्मा, ऋचा घोष, स्नेह राणा, डी हेमलाता, मेघना सिंह, रेनुका ठाकुर, राधा यादव और केपी नवगायर जैसे खिलाड़ी पहली बार महिला एशिया कप खेलेंगी। 
विज्ञापन


तन्या भाटिया, सिमरन दिल बहादुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

एशियाई क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष जय शाह ने महिला एशिया कप 2022 के आठवें संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की। टूर्नामेंट एक अक्तूबर से शुरू होगा और 15 अक्तूबर को फाइनल खेला जाएगा। टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, थाईलैंड, मलेशिया, यूएई और बांग्लादेश की टीमें शामिल होंगी। बांग्लादेश टूर्नामेंट की मेजबानी करने के लिए तैयार है और मैच सिलहेट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। भारत श्रीलंका के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा और एक अक्तूबर को सिलहेट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड दो में अपना पहला मैच खेलेगा, यह मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। 
विज्ञापन

भारत राउंड-रॉबिन प्रारूप में कुल छह मैच खेलेंगा। इसके बाद सेमीफाइनल मैच होंगे। भारत की कोशिश टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने जाने की उम्मीद करेंगे।

जय शाह ने कहा कि एशिया कप में पहली बार सात टीमें भाग ले रही हैं। उन्होंने कहा "इतिहास में पहली बार, 7 महिला टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप में भाग ले रही हैं, यह एशिया की एसोसिएट टीमों के विकास में मदद करेगा। इस टूर्नामेंट में सिर्फ महिलाएं ही भाग लेंगी। अंपायर से लेकर अधिकारी तक हर पद में सिर्फ महिलाएं ही होंगी।"

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दयालन हेमलता, किरण नवगिरे, दीप्ती शर्मा, स्नेह राणा, सब्बिनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर) पूजा वस्त्राकर, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed