फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team announced for upcoming Under 19 Asia Cup Delhi Yash Dhull got captaincy

India U-19 Asia Cup 2021: बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने टूर्नामेंट के लिए घोषित की भारतीय टीम, दिल्ली के यश धूल को मिली कप्तानी

Fri, 10 Dec 2021 12:30 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 10 Dec 2021 12:30 PM IST
सार

India U-19 Asia Cup 2021:  बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी। दिल्ली के बल्लेबाज यश धूल को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है। अंडर-19 एशिया कप 23 दिसंबर से यूएई में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Indian team announced for upcoming Under 19 Asia Cup Delhi Yash Dhull got captaincy
यश धूल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। सिलेक्टर्स द्वारा घोषित की गई टीम में दिल्ली के यश धूल को कप्तान बनाया गया है। अंडर-19 एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में 23 दिसंबर से खेला जाएगा। बीसीआई ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा, अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम का एलान किया गया है, इस टूर्नामेंट से पहले बेंगलुरु में कैंप लगेगा जिसमें 25 खिलाड़ी शामिल होंगे। पांच खिलाड़ियों को स्टैंडबाय के रूप में जगह दी गई है। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक, अखिल भारतीय जूनियर चयन समिति ने आगामी अंडर-19 एशिया कप के लिए 20 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जो 23 दिसंबर से संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा, इससे पहले 11 से 19 दिसंबर के दरम्यान बेंगलूर में तैयारी के लिए 25 सदस्यीय दल की घोषणा की गई है, यश धूल को इस टीम का कप्तान बनाया गया है। यश इस साल वीनू मांकड़ ट्रॉफी में काफी सफल रहे। उन्होंने 75.50 के औसत से 302 रन बनाए। 
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए बाद में होगी टीम की घोषणा

इसके अलावा बीसीसीआई कहा कि अगले वेस्टइंडीज में होने वाले अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए टीम का चयन बाद में किया जाएगा। वहीं, अगर अंडर-19 एशिया कप की बात की जाए तो इस प्रतियोगिता में भारत का शानदार प्रदर्शन रहा है। अब तक आठ बार खेले गए इस टूर्नामेंट को टीम इंडिया ने छह बार जीतने में सफलता प्राप्त की है। इसके अलावा साल 2012 में भारत पाकिस्तान के साथ संयुक्त विजेता रहा था। कुल मिलाकर टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक बार फाइनल में नहीं पहुंच पाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम- हरनूर सिंह पन्नू, अंगकृश रघुवंशी, अंश गोसाइ, एसके रशीद, यश धूल (कप्तान), अन्नेश्वर गौतम, सिद्धार्थ यादव, कौशल तांबे, निशांत सिंधु, दिनेश बना, आराध्य यादव, रजनंड बावा, राज्यवर्धन हंगरगेकर, गर्व सांगवान, रवि कुमार, ऋषिथ रेड्डी, मानव परख, अमृत राज उपाध्याय, विकी ओस्टवाल, वसु वत्स।

स्टैंडबाय खिलाड़ी- आयुश सिंह ठाकुर, उदय सहारन, शाश्वत दंगवाल, धनुष गौड़ा, पीएम सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed