फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian team announced for ICC U-19 World CUP yash dhull to captain team india

ICC U-19 World CUP: 2022 अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान, यश धुल को मिली कप्तानी, रशीद बने उपकप्तान

Sun, 19 Dec 2021 07:02 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 07:02 PM IST
सार

2022 अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। दिल्ली के यश धुल को टीम की कमान सौंपी गई है। वहीं आंध्र प्रदेश के रशीद को उपकप्तान बनाया गया है। 
 

विज्ञापन
Indian team announced for ICC U-19 World CUP yash dhull to captain team india
यश धुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने आईसीसी अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में 17 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जो अगले साल वेस्टइंडीज में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। दिल्ली के यश धुल को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि आंध्र प्रदेश के रशीद को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। अंडर-19 वर्ल्डकप का 14वां संस्करण 14 जनवरी से पांच फरवरी के बीच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी चार देशों को दी गई है।  
विज्ञापन


अंडर-19 वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम
यश धुल (कप्तान) हरनूर सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, एसके रशीद, निशांत सिंधू, सिद्धार्थ यादव, अनीश्वर गौतम, दिनेश बाना, अराध्य यादव, राज अंगद बावा, मानव परख, कौशल तांबे, आरएस हनगरगेकर, वासू वत्स, विकी ओस्तवाल, रविकुमार और गर्व सांगवान। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिजर्व खिलाड़ी
रिषित रेड्डी, उदय सहारन, अंश गोसाई, अमृत राज उपाध्याय, पीएम सिंह राठौर।

क्या है शेड्यूल
अंडर-19 वर्ल्डकप 2022 में अंडर-19 विश्व कप के लिए कुल चार ग्रुप बनाए गए हैं। भारत को ग्रुप-बी में रखा गया है। इस ग्रुप में आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा बाकी तीन टीमें हैं। वहीं, बांग्लादेश डिफेंडिंग चैंपियन है। उसे ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में इंग्लैंड, कनाडा और यूएई बाकी तीन टीमें हैं। 
 

इस टूर्नामेंट में 16 देशों के बीच 48 मैच खेले जाएंगे। ये सभी मैच चार देशों के 10 मैदानों पर होंगे। इन चार देशों में एंटीगुआ और बारबूडा, गुयाना, सेंट किट्स और नेविस और त्रिनिदाद एंड टोबैगो शामिल हैं।

ग्रुप इस प्रकार हैं-
ग्रुप ए:
बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा और यूएई
ग्रुप बी: भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा
ग्रुप सी: अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पपुआ न्यू गिनी और जिम्बाब्वे
ग्रुप डी: ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज

शेड्यूल

वेन्यू इस प्रकार हैं-
सेंट किट्स एंड नेविस:
वार्नर पार्क, कोनारी
गुयाना: गुयाना नेशनल स्टेडियम
त्रिनिदाद एंड टोबैगो: ब्रायन लारा क्रिकेट ग्राउंड, क्वींस पार्क ओवल, डिएगो मार्टिन
एंटीगुआ एंड बारबूडा: सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, कूलिज क्रिकेट ग्राउंड

शेड्यूल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed