फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian T20 Team Captain Suryakumar Yadav speaks on Captain Cool MS Dhoni qualities know

SKY-Dhoni: 'दबाव की स्थिति में वो खुद को शांत रखते हैं', 'कैप्टन कूल' की इन खूबियों से प्रभावित हैं सूर्यकुमार

Sat, 04 Oct 2025 10:51 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Oct 2025 10:51 PM IST
सार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'मेरा सपना था कि मुझे माही भाई की कप्तानी में खेलने का मौका मिल सके लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मैंने जब भी उनके खिलाफ मैच में खेला तो देखा वह दबाव की परिस्थितियों में खुद को शांत रखते हैं।'

विज्ञापन
Indian T20 Team Captain Suryakumar Yadav speaks on Captain Cool MS Dhoni qualities know
धोनी-सूर्यकुमार - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। उनकी यही खूबी क्रिकेट के मैदान पर विपक्षी टीमों के लिए कई बार कारगर साबित होती है। दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टी20 टीम के मौजूदा कप्तान सूर्यकुमार यादव भी धोनी की इन खूबियों से प्रभावित हैं।
विज्ञापन

सूर्यकुमार को धोनी से मिली यह सीख
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'बहुत दुर्भाग्य की बात है कि मुझे कभी माही भाई (महेंद्र सिंह धोनी) की कप्तानी में खेलने का मौका नहीं मिला। मैं हमेशा चाहता था कि वो भारत के कप्तान हों और मैं उनकी कप्तानी में खेलूं, लेकिन मुझे कभी मौका नहीं मिला। हालांकि, जब मुझे उनके खिलाफ खेलने का मौका मिला मैंने उन्हें कप्तानी करते हुए और विकेटकीपिंग करते हुए। वो हमेशा शांत रहते हैं। मैंने उनसे एक चीज सीखी है कि किसी भी परिस्थिति में खुद को कैसे शांत रखा जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा था अलविदा
धोनी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिए हुए करीब पांच साल हो गए हैं। धोनी ने भारत के लिए आखिरी मैच 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में खेला था। भारत वो मुकाबला हार गया था और टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। इसके बाद धोनी ने भारत के लिए कोई मुकाबला नहीं खेला और फिर 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया।

अपनी कप्तानी में दिलाए तीन आईसीसी खिताब
कैप्टन कूल के नाम से प्रसिद्ध रहे धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान में से एक हैं। रांची से आने वाले धोनी ने भारत को अपनी कप्तानी में 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब दिलाया था। धोनी भारत के एकमात्र कप्तान हैं जिनकी कप्तानी में टीम ने तीन आईसीसी खिताब जीते हैं। इसके अलावा उनके नेतृत्व में भारत ने 2010, 2016 में एशिया कप का खिताब भी जीता था। धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed