फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   england edge to safety through trott in nagpur test

Ind vs Eng: ट्रॉट ने इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ा मैच

Sun, 16 Dec 2012 04:53 PM IST
नागपुर/इंटरनेट डेस्क
नागपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sun, 16 Dec 2012 04:53 PM IST
विज्ञापन
england edge to safety through trott in nagpur test

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गया है। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए। जोनाथन ट्रॉट 66 और इयान बेल 24 रन बनाकर नाबाद हैं। पहली पारी के 4 रन मिलाकर इंग्लैंड ने भारत पर 165 रनों की बढ़त बना लिया है।

विज्ञापन


दूसरी पारी में बेहद रक्षात्मक खेल रहे एलेस्टकर कुक को आर अश्विन ने धोनी के हाथों कैच कराकर भारत को पहली सफलता दिलाई। कुक ने 93 गेंदों में 13 रन बनाए। चायकाल से पहले प्रज्ञान ओझा ने निक कॉम्पटन (34) को LBW किया। रवींद्र जडेजा ने केविन पीटरसन (6) को बोल्ड कर भारत को तीसरी सफलता दिलाई। इसके बाद भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर दबाव बनाने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


भारत ने 326 रन पर घोषित की पारी
इंग्लैंड के बनाए 330 रनों के जवाब में भारत ने मैच के चौथे दिन नौ विकेट के नुकसान पर 326 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड की भारत पर 4 रनों की बढ़त बरकरार रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह के सत्र में आर अश्विन (29 नाबाद) और प्रज्ञान ओझा (3) की जोड़ी ने उपेयागी 20 रनों की साझेदारी की। इसके बाद नाबाद रहे ईशांत शर्मा ने भी 2 रनों का योगदान किया। अश्विन और ईशांत की जोड़ी बखूबी इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना कर रही थी तभी कप्तान धोनी ने अचानक पारी घोषित कर दी। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने आठ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे।

मैच के तीसरे दिन विराट कोहली (103) और महेंद्र सिंह धोनी (99) के शानदार पारी खेलकर भारत को मुश्किल स्थिति से बाहर निकला था। दोनों के बीच 198 रनों की साझेदारी हुई थी। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद इंग्लैंड के गेंदबाज एक बार फिर हावी हो गए और रवींद्र जडेजा (12) और पीयूष चावला (1) को सस्ते में आउट कर दिया।

धोनी करियर का छठा शतक बनाने में एक रन से चूक गए। एलेस्टर कुक के थ्रो पर धोनी रन आउट हुए। उन्होंने 246 गेंदों में आठ चौका और एक छक्का की मदद से 99 रनों की पारी खेली।

कोहली शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। स्पिनर ग्रीम स्वान की गेंद पर कोहली LBW हो गए। उन्होंने 295 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 103 रन बनाए। रवींद्र जडेजा अपने पहले टेस्ट मैच में 12 रन बनाकर आउट हुए।


इससे पहले मैच के दूसरे दिन भारत ने 87 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। गौतम गंभीर (37), चेतेश्वर पुजारा (26), सचिन तेंदुलकर 2 रन और वीरेंद्र सहवाग बिना खाता खोले आउट हो गए। इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन ने 4 और ग्रीम स्वान ने 3 और मोंटी पनेसर ने 1 विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहली पारी में 330 रन बनाए। चार मैचों की सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed