अश्विन बोले- जनता कर्फ्यू की अविश्वसनीय शुरुआत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने देश में कोरोना वायरस के खतरों को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार को जारी जनता कर्फ्यू की सराहना की है। अश्विन ने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अपने पहले ट्वीट में लिखा जनता कर्फ्यू की अविश्वसनीय शुरूआत। जैसा कि स्कूल में कहा जाता था 'पिन ड्रॉप साइलेंस' उम्मीद करता हूं कि यह इस दिन के बाद भी जारी रहेगा और आने वाले दिनों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
Unbelievable start to the #JantaCurfew , pin drop silence as they used to say in school. Hope this is extended beyond this day and social distancing can be adhered to In the days to come. @narendramodi @AmitShah
— Ashwin Ravichandran (@ashwinravi99) March 22, 2020