फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Players reached Ranchi for second ODI against South Africa welcomed with music and tilak watch video

IND vs SA: दूसरे वनडे के लिए रांची पहुंची टीम इंडिया, पारंपरिक संगीत और तिलक के साथ हुआ स्वागत, देखें वीडियो

Sat, 08 Oct 2022 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 08 Oct 2022 12:10 PM IST
सार

रांची में पांरपरिक तरीके से भारतीय खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। लखनऊ में पहला मैच हारने के बाद भारत के लिए दूसरा मैच करो या मरो वाला हो गया है।

विज्ञापन
Indian Players reached Ranchi for second ODI against South Africa welcomed with music and tilak watch video
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच नौ अक्तूबर (रविवार) के दिन खेला जाएगा। टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला करो या मरो का होगा। यह मैच हारने पर भारत सीरीज भी गंवा देगा। वहीं, मैच जीतने पर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर लेगा। दूसरे वनडे मैच के लिए भारतीय टीम रांची पहुंच चुकी है। लखनऊ में हुए पहले मैच में भारत को नौ रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन


रांची पहुंचने पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। सभी खिलाड़ियों को तिलक लगाया गया और स्थानीय संगीत के साथ टीम इंडिया की आवभगत हुई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


Team India: टीम में नहीं चुने जाने पर छलका सलामी बल्लेबाज का दर्द, बोले- मैं रन बना रहा, मेहनत कर रहा, लेकिन..

पहले मैच में सैमसन ने खेली थी अच्छी पारी
लखनऊ में खेले गए पहले मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने बाद में वापसी करते हुए 40 ओवर के मैच में 249 रन का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर फेल रहा था, लेकिन संजू सैमसन ने अंत में अच्छी बल्लेबाजी करते हुए भारत की वापसी कराई थी। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने काफी प्रभावित किया था। 

Punjab cricket Association: बीसीसीआई के खिलाफ काम कर रहे अधिकारी, हरभजन सिंह ने पत्र लिखकर लगाए बड़े आरोप

धवन-गिल से बड़ी पारी की उम्मीद
शिखर धवन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने पिछली कुछ सीरीज में कमाल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में दोनों फेल रहे, लेकिन दूसरे मैच में दोनों ही बल्लेबाजों से बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वहीं, पहले मैच में गेंदबाजों ने भी अच्छी शुरुआत के बाद खराब प्रदर्शन किया था और दक्षिण अफ्रीका को 249 रन तक पहुंचने दिया था। खासकर डेथ ओवरों में भारत ने काफी रन लुटाए थे। दूसरे मैच में टीम इंडिया को इसमें सुधार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed