{"_id":"5c36f2e7bdec2256fb08a7e0","slug":"indian-journalist-win-hearts-after-gifting-small-toy-to-daddy-rohit-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डैडी' रोहित शर्मा को भारतीय पत्रकार ने दिया प्यारा तोहफा, जीता 'हिटमैन' का दिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'डैडी' रोहित शर्मा को भारतीय पत्रकार ने दिया प्यारा तोहफा, जीता 'हिटमैन' का दिल
Thu, 10 Jan 2019 12:53 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 10 Jan 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिडनी टेस्ट से छुट्टी लेकर मुंबई रवाना होने का फैसला किया, जहां उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह ने बेटी को जन्म दिया था। रोहित शर्मा ने अपनी बेटी का नाम समायरा रखा है।
विज्ञापन
विराट कोहली की टीम ने सिडनी टेस्ट में 622 रन का पहाड़नुमा स्कोर खड़ा किया और वह ड्राइविंग सीट पर नजर आई। मगर बारिश ने ऑस्ट्रेलिया को सुरक्षित किया। हालांकि, टीम इंडिया ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम की।
विज्ञापन
रोहित शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ गए हैं। उन्होंने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की और एमएस धोनी व 2019 विश्व कप के बारे में बातचीत की। प्रेस कांफ्रेंस खत्म होने के बाद एक भारतीय पत्रकार ने हिटमैन सहित कई लोगों का दिल जीता। सुनंदन लेले नामक वरिष्ठ पत्रकार ने नए पिता बने रोहित शर्मा को एक क्यूट टॉय दिया। लेले ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों की तरफ से रोहित शर्मा को यह तोहफा भेंट किया।
विज्ञापन
रोहित शर्मा इसे पाकर बड़ा खुश हुए और उन्होंने सभी पत्रकारों को धन्यवाद दिया। भारतीय पत्रकार का दिल जीतने वाला वीडियो देखिए यहां:
Happy papa @ImRo45 pic.twitter.com/pGkukrQU7e
— Sunandan Lele (@sunandanlele) January 10, 2019
रोहित शर्मा अपने साथी एमएस धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव और अन्य के साथ मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया पहुंचे। टीम इंडिया के कुछ सदस्यों ने बुधवार को अभ्यास किया। गुरुवार को बारिश के कारण भारतीय खिलाड़ी मैदान पर अभ्यास नहीं कर सके। हालांकि, इंडोर नेट सेशन आयोजित किया गया, जिसमें कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी एक्शन में दिखे।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वन-डे 12 जनवरी यानी शनिवार को सिडनी में खेला जाएगा। टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वन-डे 15 जनवरी को एडिलेड और तीसरा वन-डे 18 जनवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।