{"_id":"63c2c3202845041cac4abd45","slug":"indian-cricketer-suryakumar-shreyas-axar-kuldeep-chahal-visit-sree-padmanabhaswamy-temple-before-3rd-odi-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: केरल के रंग में रंगी टीम इंडिया, लुंगी पहन श्री पद्मनाभस्वामी की शरण में पहुंचे चहल और कुलदीप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: केरल के रंग में रंगी टीम इंडिया, लुंगी पहन श्री पद्मनाभस्वामी की शरण में पहुंचे चहल और कुलदीप
Sat, 14 Jan 2023 08:28 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, थिरुवनंतपुरम

Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 14 Jan 2023 08:28 PM IST
सार
तीसरे वनडे मैच से पहले भारत के कई खिलाड़ी श्री पद्मनाभस्वामी की शरण में पहुंचे। सभी खिलाड़ी लुंगी पहने हुए थे और केरल की संस्कृति से रंगे हुए थे।
विज्ञापन
श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर में भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला केरल के तिरुवनंतपुरम में है। इस सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर भारतीय टीम पहले ही सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी है। अब भारत की कोशिश तीसरा मैच जीतकर श्रीलंका का सूपड़ा साफ करने की होगी। तीसरे वनडे मैच से पहले भारतीय टीम के कई खिलाड़ी श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर पहुंचे। भारतीय खिलाड़ी इस दौरान केरल की संस्कृति में रंगे नजर आए।
भारत के सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने श्री पद्मनाभस्वामी का आशीर्वाद लिया। सभी खिलाड़ी इस 16वीं सदी के मंदिर में पारंपरिक परिधान में पहुंचे थे।
इन खिलाड़ियों के अलावा भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी पत्नी अनुष्का के साथ फोटो शेयर की थी। इसके अलावा उन्होंने फैंस से कहा था कि केरल घूमने जरूर आएं। उन्होंने कहा “केरल में होना किसी आनंद से कम नहीं है। मुझे यहां आना अच्छा लगता है और पूरी जगह की ऊर्जा से प्यार है। केरल की सुंदरता का अनुभव किया जाना चाहिए और मैं सभी को सलाह दूंगा कि वे यहां आएं और ईश्वर के अपने देश की ऊर्जा का अनुभव करें। केरल निश्चित रूप से आने के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। हर बार जब मैं यहां होता हूं तो मुझे खुशी का एहसास कराने के लिए इस अद्भुत जगह का शुक्रिया।"
विश्व कप की तैयारी में जुटी है भारतीय टीम
टीम इंडिया इस साल देश में होने वाले वनडे विश्व कप की तैयारी में जुटी हुई है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के साथ ही भारत ने अपने मिशन 2023 विश्व कप की शानदार शुरुआत की है। श्रीलंका के बाद भारत को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी वनडे सीरीज खेलनी है। भारत के लिए सुखद खबर यह है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ी साल की शुरुआत से ही लय में हैं और रन बना रहे हैं। पिछली बार भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी और खिताब भी अपने नाम किया था। इस बार फिर टीम इंडिया इतिहास दोहराना चाहेगी।

Kerala | Several cricketers of the Indian cricket team visited the Shree Padmanabhaswamy Temple in Thiruvananthapuram today.
विज्ञापन विज्ञापन
(Pic from the temple authority's social media handle) pic.twitter.com/MVh2jrUEvJ— ANI (@ANI) January 14, 2023