{"_id":"65d9784523e5d560e40adf06","slug":"indian-cricketer-k-hoysala-dies-on-the-field-at-34-suffered-a-heart-attack-during-a-live-match-died-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"K Hoysala: भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर, लाइव मैच के दौरान इस खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
K Hoysala: भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर, लाइव मैच के दौरान इस खिलाड़ी को पड़ा दिल का दौरा, हुई मौत
Sat, 24 Feb 2024 10:32 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:32 AM IST
सार
अस्पताल के डीन डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जब खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
के होयसला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के लिए खेलने वाले के. होयसला का हाल में एजिस साउथ जोन टूर्नामेंट के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 34 वर्ष के थे। यह घटना बेंगलुरु के आरएसआई क्रिकेट मैदान में तमिलनाडु के खिलाफ कर्नाटक के मैच के बाद हुई। कर्नाटक की जीत का जश्न मनाने के बाद होयसला के सीने में दर्द हुआ और वह बेहोश हो गए।
उन्हें एम्बुलेंस द्वारा बेंगलुरु के एक अस्पताल ले जाया जा रहा था जब उनका निधन हो गया। दिल दहला देने वाली घटना 22 फरवरी को हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी 23 फरवरी की शाम को सामने आई। होयसला मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते थे और अच्छे गेंदबाज भी थे। होयसला ने अंडर -25 वर्ग में कर्नाटक टीम का प्रतिनिधित्व किया और कर्नाटक प्रीमियर लीग का भी हिस्सा थे।
अस्पताल के डीन डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जब खिलाड़ी को अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम के बाद सब कुछ सामने आ जाएगा। डॉक्टर ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो चुका था। पोस्टमॉर्टम पूरा हो गया है और हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस खबर से भारतीय क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है। स्वास्थ्य मंत्री ने भी शोक जताया है और कहा है कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके परिवार के साथ हैं।