फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ENG vs IND: Indian Cricket Teams Throwdown Specialist Dayanand Garani Tests Positive For Covid-19

ENG vs IND: भारत-इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का साया, अब भारतीय टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ संक्रमित

Thu, 15 Jul 2021 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 15 Jul 2021 05:14 PM IST
सार

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद जारानी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
ENG vs IND: Indian Cricket Teams Throwdown Specialist Dayanand Garani Tests Positive For Covid-19
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड सीरीज पर कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बाद टीम के थ्रोडाउन विशेषज्ञ दयानंद गरनी भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा दो अन्य लोगों को भी आइसोलेट किया गया है। कोचिंग स्टाफ के एक सदस्य और रिजर्व विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को पृथकवास में रखा गया है जो दयानंद के संपर्क में आये थे। ये चारों लंदन में हैं जबकि बाकी टीम 20 दिन के ब्रेक के बाद शाम को डरहम में एकत्र होगी। लंदन से डरहम बस से जाने में पांच घंटे लगते हैं। पंत और साहा 20 जुलाई से एक संयुक्त काउंटी टीम के खिलाफ होने वाला अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने यानी चार अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगी। इससे पहले इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और वह भारतीय टीम के साथ डरहम नहीं जाएंगे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्र ने पुष्टि की है कि पंत को पिछले आठ दिनों से अलग-थलग रखा गया है। सूत्र के अनुसार, इस समय उनमे लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। समझा जा रहा है कि पंत वायरस के डेल्टा प्रकार से संक्रमित है, जिसके कारण इंग्लैंड में संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। उन्हें पिछले महीने यूरो फुटबॉल चैंपियनशिप के मुकाबले के दौरान स्टेडियम में देखा गया था और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर भी पोस्ट की थी। हल्के बुखार के बाद पंत ने कोरोना का टेस्ट कराया था।


सूत्र ने कहा, 'वह अपने एक परिचित के यहां पृथकवास पर है और गुरुवार को टीम के साथ डरहम की यात्रा नहीं करेगा।' हालांकि सूत्र ने यह नहीं बताया कि यह 23 वर्षीय खिलाड़ी कब टीम के साथ जुड़ेगा। पंत का अगले कुछ दिनों में फिर से कोरोना टेस्ट होने की उम्मीद है। पंत और चोटिल शुभमन गिल के अलावा बाकी पूरी भारतीय टीम गुरुवार को लंदन से डरहम रवाना हो गई। गिल को इस महीने की शुरुआत में पैर में चोट लगी थी और यह युवा बल्लेबाज टीम के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल से बाहर आ चुका है। भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चार अगस्त से पांच टेस्ट की श्रृंखला खेलनी है। टीम इससे पहले 20 जुलाई से अभ्यास मैच भी खेलेगी। भारत और इंग्लैंड के बीच इस मुकाबले के साथ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र की शुरुआत होगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टीम को चेताया था

ENG vs IND: Indian Cricket Teams Throwdown Specialist Dayanand Garani Tests Positive For Covid-19
जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने गुरुवार को समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'हां, एक खिलाड़ी पॉजिटिव पाया गया है लेकिन वह पिछले आठ दिनों से अलग-थलग है। वह टीम के साथ किसी होटल में नहीं है, इसलिए कोई अन्य खिलाड़ी प्रभावित नहीं हुआ।' शुक्ला ने कहा, 'अब तक कोई और खिलाड़ी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। आपको जानकारी होगी कि हमारे सचिव जय शाह ने सभी खिलाड़ियों को पत्र लिखकर नियमों का पालन करने को कहा है।'



बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इससे पहले ब्रिटेन में मौजूद भारतीय दल को हाल में ई-मेल भेजकर वहां कोविड-19 के बढ़ते मामलों के प्रति चेताया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद खिलाड़ियों को ब्रेक दिया गया था। भारत ने यह मुकाबला गंवा दिया था।शाह ने अपने पत्र में खिलाड़ियों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचने को कहा था क्योंकि टीम के खिलाड़ियों को लगाए गए कोविशील्ड टीके से सिर्फ संक्रमण से बचाव हो सकता है, यह वायरस के खिलाफ पूर्ण प्रतिरोधक शक्ति नहीं देता।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed