{"_id":"61ebe096fef0f8093629b332","slug":"indian-cricket-team-sunil-gavaskar-backs-deepak-chahar-for-world-cup-2023-in-place-of-bhuvneshwar-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Cricket Team: क्या कुंद हो गई है भुवनेश्वर की धार? गावस्कर ने वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी का किया समर्थन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Indian Cricket Team: क्या कुंद हो गई है भुवनेश्वर की धार? गावस्कर ने वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी का किया समर्थन
Sat, 22 Jan 2022 04:16 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 22 Jan 2022 04:16 PM IST
सार
भुवनेश्वर कुमार से इन दिनों वैसी गेंदबाजी नहीं हो पा रही है जिसके लिए वे जाने जाते हैं। न तो वे स्विंग हासिल कर पा रहे हैं और न ही सटीक यॉर्कर फेंक पा रहे हैं। पिछले 10 मैचों को देखें तो भुवनेश्वर ने छह विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार और दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भुवनेश्वर कुमार से इन दिनों वैसी गेंदबाजी नहीं हो पा रही है जिसके लिए वे जाने जाते हैं। न तो वे स्विंग हासिल कर पा रहे हैं और न ही सटीक यॉर्कर फेंक पा रहे हैं। पिछले 10 मैचों को देखें तो भुवनेश्वर ने छह विकेट लिए हैं। इनमें से छह मैचों में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। 10 में से दो मैच उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे। पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि अब भुवनेश्वर की जगह टीम इंडिया दीपक चाहर को वर्ल्ड कप 2023 के लिए तैयार करे।
भुवनेश्वर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो वनडे मैचों में 64 और 67 रन दिए हैं। इस दौरान एक भी सफलता नहीं हासिल कर सके हैं। भारत अगले साल वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा। गावस्कर का कहना है कि चाहर को मुख्य टीम में शामिल किया जाना चाहिए। वे नीचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं।
पूर्व कप्तान ने शनिवार (22 जनवरी) को स्पोर्ट्स टुडे पर कहा, "मुझे लगता है कि अब दीपक चाहर का समय आ गया है। वह युवा है, काफी हद तक उसी (भुवनेश्वर) तरह का गेंदबाज है और नीचे के क्रम में अच्छी बल्लेबाजी करता है।" दीपक चाहर की बात करें तो उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट लिए हैं। 17 टी20 में उनके नाम 23 विकेट हैं और आईपीएल के 63 मैचों में 79 विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
गावस्कर ने आगे कहा, "भुवनेश्वर भारतीय क्रिकेट के एक जबरदस्त गेंदबाज रहे हैं, लेकिन पिछले एक-दो साल में वे मंहगे साबित हुए हैं। ऐसा फ्रेंचाइजी स्तर के क्रिकेट में भी हुआ है। वे पारी की शुरुआत में ही नहीं बल्कि अंत में भी शानदार गेंदबाजी करते थे। उनके पास यॉर्कर और धीमी गेंदें हैं, लेकिन वे अब काम नहीं कर रही हैं।"
गावस्कर ने कहा कि अब समय आ गया है कि टीम को 2023 वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाए। भारत अगले साल अक्टूबर-नवंबर में टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। उन्होंने कहा, "अब इरादा यह देखने का होना चाहिए कि भारत में 2023 वर्ल्ड कप के लिए आपकी मुख्य टीम क्या होगी। हमें ऐसा करने के लिए 17-18 महीने का अच्छा समय मिला है। मुख्य टीम को अधिकतम वनडे मैच देने होंगे। वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बाद में इंग्लैंड के खिलाफ मैच आ रहे हैं। यही वह जगह है जहां आपको उन्हें अधिक से अधिक मैच दे सकते हैं ताकि वे वर्ल्ड कप के लिए अच्छी तरह तैयार हों।"