WI Inning
235/3 (19.4 ov)
Shai Hope 90(48)*
Sherfane Rutherford 49 (26)
IND elected to bowl
{"_id":"6126899e8ebc3e679c12ac80","slug":"indian-cricket-team-on-top-in-world-test-championship-2-points-table","type":"story","status":"publish","title_hn":"WTC Points Table: नंबर एक पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर, जानिए अंक तालिका में कौन कहां","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WTC Points Table: नंबर एक पर पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर, जानिए अंक तालिका में कौन कहां
Thu, 26 Aug 2021 08:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Aug 2021 08:06 AM IST
सार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। भारत और इंग्लैंड सीरीज के साथ ही दूसरे संस्करण का आगाज भी हो चुका है। पहले सीजन में इसी साल न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताबी मुकाबला जीता था।
विज्ञापन
टेस्ट चैंपियनशिप
- फोटो : ICC
विस्तार
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चरण की शुरुआत हो चुकी है। भारत और इंग्लैंड सीरीज के साथ ही दूसरे संस्करण का आगाज भी हो चुका है। पहले सीजन में इसी साल न्यूजीलैंड ने भारत को फाइनल में हराकर खिताबी मुकाबला जीता था। अब एक बार फिर से विश्व की शीर्ष टीमों के बीच भिड़ंत शुरू हो चुकी है। फिलहाल चार टीमों के बीच टेस्ट सीरीज खेली जा रही है जो चैंपियनशिप का हिस्सा है। ऐसे में आइए जानते हैं अंक तालिका का मौजूदा हाल।
विज्ञापन
भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक जीत और ड्रॉ के साथ शीर्ष पर मौजूद है। विराट एंड कंपनी के 14 अंक हैं और 58.33 का जीत प्रतिशत है। भारतीय टीम फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बनाए हुए है।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज दोनों ही टीमें अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है। दोनों के 12-12 अंक हैं और 50 का जीत प्रतिशत है। वहीं इंग्लैंड की टीम फिलहाल चौथे स्थान पर है। उसके दो अंक हैं और 8.33 का जीत प्रतिशत है।
विज्ञापन