{"_id":"61b2ce609d2ebb00397d5732","slug":"indian-cricket-team-new-odi-captain-rohit-sharma-explained-what-is-the-difference-between-playing-for-ipl-and-team-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बयान: आईपीएल और भारत के लिए खेलने में क्या है अंतर, खुद हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बयान: आईपीएल और भारत के लिए खेलने में क्या है अंतर, खुद हिटमैन रोहित शर्मा ने बताया
Fri, 10 Dec 2021 09:19 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 10 Dec 2021 09:19 AM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के नए कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल और टीम इंडिया के लिए खेलने के अंतर पर बयान दिया है। उनका कहना है कि आईपीएल में एक खिलाड़ी को कम से कम 14 मैच मिल जाते हैं। लेकिन भारत के लिए खेलने पर यह तय नहीं हैै।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिेकेट टीम के सीमित प्रारूप के नए कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल औप टीम इंडिया के लिए खेलने को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि इंडियन प्रीमियर लीग और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलना काफी अंतर है। हिटमैन आईपीएल में सबसे सफल कप्तान हैं। वह अपनी टीम मुंबई इंडियंस को अब तक पांच बार खिताब जिता चुके हैं। हाल ही में बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने रोहित शर्मा को वनडे का कप्तान बनाया है। इससे पहले टी-20 विश्व के बाद विराट द्वारा टी-20 की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित को क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का भी कप्तान बनाया गया था।
विज्ञापन
आईपीएल में एक खिलाड़ी को मिलते हैं कम से कम 14 मैच
एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए रोहित शर्मा ने कहा खिलाड़ियों के पास आईपीएल खेलने के लिए पूरा एक सीजन होता है, प्लेयर यह सोचकर निश्चिंत हो सकते हैं कि उन्हें कम से कम 13-14 मैचों में खेलने का अवसर मिलेगा। वहीं, जब आप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए खेलते हैं तो बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है, आपका कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन टीम से बाहर कर सकता है। क्रिकेट इतिहासकार बोरिया मजूमदार ने जब उनसे पूछा कि आईपीएल और एशिया कप जीतना एक जैसा है, लेकिन क्या आप खुद को विश्व कप ट्रॉफी जीतते हुए देखना चाहते हैं। इस सवाल के जवाब में रोहित ने कहा, मुझे पता नहीं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप बिलकुल विश्व कप जीतना चाहते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप जीतने लिए हमें काफी काम करना होगा, सबको मेहनत करनी होगी और अपनी भमिका को अच्छी तरह से निभाना होगा।
विज्ञापन
आईपीएल और भारत के लिए खिलाड़ियों की भूमिका अलग
बातचीत के दौरान रोहित शर्मा ने आगे कहा, जब आप आईपीएल में खेलते हैं तो खिलाड़ियों की भूमिका अलग होती है, वहीं जब आप भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलते हैं तो उनका रोल अलग होता है। हिटमैन के मुताबिक, मैं मानता हूं कि आईपीएल बहुत अच्छा है, लेकिन उस पर ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहिए, जब आप भारत के लिए खेलना चाहते हैं तो इस पर ज्यादा ध्यान देना होता है, आईपीएल में आपको 13-14 मैच मिलते हैं और आपको पता है कि टीम से ड्रॉप नहीं होना है, लेकिन टीम इंडिया के लिए खेलने के लिए आपके ऊपर पहली गेंद से दबाव होता है, और दो तीन मैचों में अगर आपका प्रदर्शन खराब रहा तो टीम से बाहर भी हो सकते हैं।
विज्ञापन