फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team kit sponsorship: Puma buys bid document, Adidas could enter fray

टीम इंडिया किट स्पॉन्सर: NIKE के हटने के बाद दौड़ में PUMA, ADIDAS भी हो सकता है शामिल

Sat, 08 Aug 2020 01:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 08 Aug 2020 01:18 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team kit sponsorship: Puma buys bid document, Adidas could enter fray
टीम इंडिया - फोटो : social media

जर्मनी की खेल सामान और फुटवियर निर्माता कंपनी प्यूमा भारतीय क्रिकेट टीम के किट प्रायोजन अधिकार खरीदने की दौड़ में सबसे आगे है जबकि उसकी प्रतिद्वंद्वी कंपनी एडीडास भी दौड़ में शामिल हो सकती है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो सकी है कि नाइकी दोबारा बोली लगाएगा या नहीं। वह बीसीसीआई की कम बोली लगाने की पेशकश ठुकरा चुका है। नाइकी ने 2016 से 2020 के लिए 370 करोड़ (प्लस 30 करोड़ रॉयल्टी) दिए थे।

विज्ञापन


बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'मैं इसकी पुष्टि करता हूं कि प्यूमा ने आईटीटी (निविदा आमंत्रण) दस्तावेज खरीदे हैं, जिनकी कीमत एक लाख रूपये है, इसे खरीदने का मतलब हालांकि यह नहीं है कि वह बोली लगाने ही जा रहे है। प्यूमा ने बोली लगाने में वाकई दिलचस्पी दिखाई है।' खबर तो यह भी है कि एडिडास ने भी स्पॉन्सरशिप में दिलचस्पी दिखाई है, लेकिन अभी यह पता नहीं चल सका है कि वह प्रायोजन अधिकारी के लिए बोली लगाएगा या नहीं।
विज्ञापन


कुछ का मानना है कि जर्मन कंपनी मर्केंडाइस उत्पादों के लिए स्वतंत्र रूप से बोली लगा सकती है जिसके लिए अलग निविदा होगी। उत्पादों की बिक्री इस पर भी निर्भर करती है कि कंपनी के कितने एक्सक्लूजिव स्टोर या बिक्री केंद्र हैं। प्यूमा के 350 से ज्यादा एक्सक्लूजिव स्टोर हैं जबकि एडिडास के 450 से ज्यादा आउटलेट हैं। एक विशेषज्ञ ने कहा, 'अगर कोई नई कंपनी पांच साल के लिए करीब 200 करोड़ रूपये की बोली लगाकर अधिकार खरीद लेती है तो कोई हैरानी नहीं होगी यह नाइकी द्वारा चुकाई गई पिछली रकम से काफी कम होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'बोर्ड ने पहले नाइकी को पेशकश की जो उसने ठुकरा दी। इसके मायने है कि या तो उसकी रूचि नहीं है या वह और कम दाम की बोली लगाना चाहता है।' प्यूमा की पिछले कुछ साल में भारतीय बाजार में दिलचस्पी बढी है, खासकर आईपीएल के जरिए और अब भारतीय कप्तान विराट कोहली तथा स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इसके ब्रांड दूत हैं। बीसीसीआई ने पिछले चक्र में प्रति मैच बोली की बेसप्राइज 88 लाख रूपये रखी थी जो घटाकर 61 लाख रूपये कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed