फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian Cricket team in action during optional practice, Ravi Shastri, Virat Kohli and MS Dhoni have intense discussion

IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की अग्निपरीक्षा, अभ्यास सत्र में कोहली-शास्त्री और धोनी में हुई गंभीर चर्चा

Wed, 03 Nov 2021 06:10 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 03 Nov 2021 06:10 PM IST
सार

भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। टीम की जीत उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी, जबकि यहां मिली हार उसके लिए आगे के दरवाजे बंद कर देगी।

विज्ञापन
Indian Cricket team in action during optional practice, Ravi Shastri, Virat Kohli and MS Dhoni have intense discussion
भारतीय टीम का अभ्यास - फोटो : social media

विस्तार

भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप का ग्रुप बी का मुकाबला टीम इंडिया के लिहाज से बेहद अहम है। भारतीय टीम के लिए यह करो या मरो का मुकाबला है। टीम की जीत उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखेगी, जबकि यहां मिली हार उसके लिए आगे के दरवाजे बंद कर देगी। यही कारण है कि मैच से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली, कोच रवि शास्त्री और मेंटर महेंद्र सिंह धोनी अभ्यास सत्र में बेहद गंभीर नजर आए। तीनों क्रिकेट दिग्गज मैच को लेकर रणनीति बनाते और एक-दूसरे से चर्चा करते दिखे। इन तीनों के बीच 20-25 मिनट की चर्चा हुई।

विज्ञापन


विज्ञापन


इस चर्चा से पहले विराट कोहली ने टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव से बातचीत की। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में पीठ दर्द की वजह से बाहर रहे सूर्यकुमार ने यहां अभ्यास सत्र में भाग लिया। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने रवि शास्त्री से अलग से बात की। सूर्यकुमार इस मैच में वापसी कर सकते हैं जबकि हार्दिक पांड्या और ईशान किशन में से किसी एक को मौका मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




भारतीय टीम का यह अभ्यास सत्र हालांकि थोड़ा छोटा रहा लेकिन इसमें टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा ने भाग लिया। इससे पहले टीम इंडिया ने अभ्यास सत्र को नहीं करने का फैसला किया था लेकिन शुरू के दोनों मुकाबले में मिली करारी हार के बाद उसे अपना फैसला बदलना पड़ा। 



अभ्यास सत्र में हालांकि टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने हिस्सा नहीं लिया। लेकिन ऋषभ पंत और केएल राहुल को छोड़कर लगभग सभी बल्लेबाजों नें हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed