फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team for world cup 2019 to be picked on April 15

हो गया एलान, इस दिन होगी विश्व कप 2019 के लिए टीम इंडिया की घोषणा

Mon, 08 Apr 2019 01:05 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 08 Apr 2019 01:05 PM IST
सार

  • 30 मई से शुरू होने जा रहा विश्व कप 2019
  • नंबर चार का खिलाड़ी अब तक तय नहीं
  • भारत 5 जून को खेलेगा अपना पहला मैच
  • दक्षिण अफ्रीका से होगा पहला मुकाबला

विज्ञापन
Indian cricket team for world cup 2019 to be picked on April 15
टीम इंडिया

विस्तार

विश्व कप 2019 का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए भारतीय टीम की घोषणा 15 अप्रैल को होगी। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पांच सदस्यीय चयन समिति मुंबई हेडक्वार्टर्स में बैठकर टीम चुनेगी।

विज्ञापन


विराट कोहली की अगुवाई वाली यह टीम फिलहाल इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में व्यस्त हैं। सूत्रों की माने तो IPL और विश्व कप के बीच महज एक हफ्ते का फासला है, जिसे देखते हुए कई अहम भारतीय खिलाड़ी इंडियन टी-20 लीग के दूसरे दौर के मुकाबलों से खुद को अलग रख सकते हैं।
विज्ञापन


विश्व कप खेलने वाली भारतीय टीम लगभग तय है। सिर्फ कुछ पायदान पर संदेह की स्थिति है। टीम मैनेजमेंट और खुद कप्तान विराट कोहली कई बार इस बात को खुले मंच से कह चुके हैं। नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया को अब तक एक योग्य बल्लेबाज नहीं मिल पाया है। हालांकि IPL 2019 का प्रदर्शन विश्व कप स्क्वॉड को प्रभावित नहीं करेगा यह बात भी कोहली पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप के दिशा निर्देश के मुताबिक प्रत्येक टीम को 23 अप्रैल से पहले अपना तय स्क्वॉड भेजना है। टीमों को अगर अपनी 15 सदस्यीय टीम में किसी प्रकार का बदलाव करना है तो टूर्नामेंट की शुरुआत से एक सप्ताह पहले ही इस बारे में बताना होगा। इसके बाद आईसीसी की इवेंट तकनीकी समिति इन बदलावों को स्वीकृति देती है तभी ये परिवर्तन हो सकेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed