फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team for Bangladesh series to announced on October 24

कब होगा टीम इंडिया का एलान, बांग्लादेश के खिलाफ क्या खेलेंगे कप्तान विराट या मिलेगा आराम?

Tue, 22 Oct 2019 06:00 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 22 Oct 2019 06:00 PM IST
विज्ञापन
Indian cricket team for Bangladesh series to announced on October 24
भारत बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया

टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश का 3-0 से सूपड़ा साफ करने के बाद अब टीम इंडिया का सामना एशियाई प्रतिद्वंद्वि बांग्लादेश से होने जा रहा है। 11 नवंबर से शुरू होने वाली तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच के कार्यक्रम के लिए 24 अक्टूबर को बीसीसीआई के चयनकर्ताओं की बैठक होनी है।

विज्ञापन


इस सीरीज में विराट कोहली खेलेंगे या नहीं इसका भी फैसला इसी दिन हो जाएगा। बीसीसीआई के सूत्र के मुताबिक विश्व कप के बाद से लगातार खेल के हर प्रारूप में कप्तानी का दबाव झेल रहे विराट को आराम देकर उपकप्तान रोहित शर्मा को जिम्मेदारी दी जा सकती है।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो मुंबई में होने वाली यह बैठक बेहद अहम है और बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के ठीक बाद होगी। इसके साथ ही हो सकता है कि नवनिर्वाचित बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, कोहली से अलग से भी मुलाकात कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी 3 मैच की इंटरनेशनल टी-20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली खेलेंगे या नहीं? इसके जवाब में बीसीसीआई के चुने गए नए अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने सोमवार को कहा था, 'मैं विराट से बात करूंगा। यह उनके ऊपर है वह इस सीरीज में खेलते हैं या नहीं।' बता दें कि बांग्लादेश को भारत के खिलाफ इंदौर और कोलकाता में दो टेस्ट खेलने हैं।


बांग्लादेश क्रिकेट टीम का बायकॉट का एलान

दूसरी ओर, बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के भारत दौरे पर संशय के बादल छा गए हैं। बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने सोमवार को क्रिकेट का बहिष्कार करने का फैसला किया था। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती तब तक वह किसी भी क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेंगे। खिलाड़ियों ने अपनी मांगों की लिस्ट बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को थमा दी है, जिसमें कुल 11 मांग की गई है। इसमें फ्रैंचाइजी मॉडल को फिर से लाने की मांग भी शामिल है। हालांकि, सौरभ गांगुली ने सोमवार को टीम के दौरे पर आने पर विश्वास जताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed