फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian cricket team donated Rs 35000 to Wankhede Stadium groundsmen after MUmbai Test

IND vs NZ: भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को दिए 35000 रुपये, चुनौतीपूर्ण पिच तैयार करने के लिए दिया इनाम

Mon, 06 Dec 2021 05:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 06 Dec 2021 05:08 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 372 रनों की विशाल जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को 35000 रुपये दान किए। यह राशि एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक और पिच तैयार करने के लिए सराहना के तौर पर दी गई। 
 

विज्ञापन
Indian cricket team donated Rs 35000 to Wankhede Stadium groundsmen after MUmbai Test
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 372 रनों की विशाल जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने जीत के साथ ही दो मैचों की सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया और टेस्ट रैंकिंग में भी शीर्ष पर काबिज हो गई। मैच के बाद भारतीय टीम ने वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड्समैन को 35000 रुपये दान किए। यह राशि एक चुनौतीपूर्ण ट्रैक और पिच तैयार करने के लिए सराहना के तौर पर दी गई। 

विज्ञापन


इससे पहले कानपुर टेस्ट में भी भारतीय कोच राहुल द्रविड़ ने एक बढ़िया पिच तैयार करने के लिए ग्रीन पार्क स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ को 35000 रुपये सराहना के तौर पर दिए थे। 
विज्ञापन


मुंबई टेस्ट में पिच पर स्पिनरों का दबदबा रहा और दोनों टीमों के फिरकीबाजों ने कुल 26 विकेट चटकाए जिसमें न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने 14 खिलाड़ियों को आउट किया। एजाज ने कुल 73।5 ओवर की गेंदबाजी की। वहीं रनों के मामले में यहां चारों पारी में मिलाकर कुल 830 रन बने जिसमें मयंक अग्रवाल ने अकेले 212 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के बाद कोच राहुल द्रविड़ ने मुकाबले को एकतरफा बताया लेकिन साथ ही कहा कि इसके लिए उनकी टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी। उन्होंने कहा, 'ऐसे में हालात थे जब हमारी टीम पिछड़ रही थी और हमें वापसी के लिए संघर्ष करना पड़ा। लेकिन लड़कों को आगे बढ़कर मौके का फायदा उठाते देख अच्छा लगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed