फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   indian Cricket team celebrates series win and No one Ranking by cutting a cake .

टीम इंडिया ने मनाया नंबर वन बनने का जश्न, विराट ने पांड्या को बताया सुपरस्टार 

Mon, 25 Sep 2017 05:14 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 25 Sep 2017 05:14 AM IST
विज्ञापन
indian Cricket  team celebrates series win and No one Ranking by cutting a cake .
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में पांच विकेट से मात देकर टीम इंडिया ने सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट के साथ-साथ वनडे रैंकिंग में भी दुनिया की नंबर एक टीम बन गई है। जीत के बाद स्टेडियम से टीम इंडिया होटल पहुंची तो उनके लिए केक तैयार था। सभी खिलाड़ियों ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। कप्तान विराट कोहली और मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या ने एक साथ केक काटा। इसके बाद साथी खिलाड़ियों को केक खिलाया।  
विज्ञापन


विज्ञापन




इसके बाद कप्तान विराट कोहली ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने हार्दिक पांड्या को बधाई दी है। विराट ने ट्वीट मैसेज में लिखा, लेडीज एंड जेंनटलमेन आपके सामने हैं मैन ऑफ द मूमेंट हार्दिक पांड्या( पीछे के एल राहुल भी हैं), शानदार जीत, सीरीज पर कब्जा और नंबर वन!! वीडियो में विराट ने खुशमिजाज अंदाज में हार्दिक से पूछा हमने आपको चार नंबर पर बल्लेबाजी करने भेजा और आपने कर दिखाया। इस पल आपको कैसा लग रहा है। पांड्या ने जवाब दे ही रहे थे कि विराट ने पीछे बैठकर केक खा रहे केएल राहुल की खिंचाई करनी शुरू कर दी और उनसे मजाकिया अंदाज में कहा तुम आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट पढ़ो। जिसका जवाब राहुल ने हंसकर दिया। श्रीलंका में केएल राहुल को चार नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मिला था लेकिन वो रन बनाने में असफल रहे। ऐसे में चौथे नंबर पर हार्दिक से सफल रहने ने विराट को राहुल को चिढ़ाने का मौका दे दिया। इसके बाद विराट ने कहा हम सीरीज जीत से खुश हैं। और इस बंदे ने हमारे लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और हमारे लिए दो मैच जीते। सुपरस्टार!! 
विज्ञापन
विज्ञापन







 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed