1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे रवि शास्त्री तीसरी बार टीम इंडिया के हेड कोच का पद संभालेंगे। शास्त्री का नया कार्यकाल 2021 टी-20 विश्व कप तक रहेगा। 1985 में एक ओवर में छह छक्के जड़कर रातों-रात सुर्खियां बटोरने वाले ऑलराउंडर शास्त्री अपनी मस्तमौला जिंदगी के लिए भी पहचाने जाते हैं।
2 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
पॉपुलर टॉक शो ब्रेकफस्ट विद चैंपियंस में रवि शास्त्री ने उस पारी को याद करते हुए कई दिलचस्प खुलासे भी किए थे। छह गेंदों पर लगाए गए छह छक्के वाली पारी को याद करते हुए शास्त्री कहते हैं कि, 'उस रात मैं 3 बजे घर वापस लौटा तो दरवाजे पर मां खड़ी हुई थी। बडौदा के खिलाफ वो पारी खेल कर मैं रात को दोस्तों के साथ पार्टी करने चला गया। मां क्रिकेट की बड़ी शौकीन थी, लेकिन उस वक्त मैंने उन्हें अपने कारनामे के बारे में नहीं बताया बल्कि यह कह दिया कि सुबह समाचार देख लेना।
3 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
रवि शास्त्री आगे बताते हैं कि क्योंकि मुझे सुबह पांच बजे प्रैक्टिस पर जाना था तो मैं अपने कमरे में चला गया। सुबह-सुबह जब मां सामान लेने बाहर गईं, वहां भेलपुरी वाले ने बताया कि रवि ने 6 गेंदों पर 6 छक्के मारे हैं। मां ने घर आकर जब 7 बजे दूरदर्शन पर समाचार सुना, तब तक यह खबर हर जगह आग की तरह फैल चुकी थी। मां तो खुशी से झूम उठी थी।'
4 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
रणजी ट्रॉफी का यह मैच बॉम्बे और बडौदा के बीच मैच था। रवि शास्त्री ने 123 गेंदें खेलीं और 200 रन मार दिए। 13 छक्के और 13 चौके। इसी दौरान तिलक राज के एक ओवर में शास्त्री ने 6 छक्के भी जड़े थे। इस मैच में बॉम्बे की दूसरी पारी में रवि शास्त्री ने एक और रिकॉर्ड बनाया था। मैच की दूसरी पारी में शास्त्री ने रणजी इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक ठोकने वाले बल्लेबाज भी बने थे।
5 of 6
रवि शास्त्री
- फोटो : सोशल मीडिया
साथ ही 1985 में ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्ड चैंपियनशिप में हराने वाली टीम के स्टार परफॉर्मर रहे थे। क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद रवि शास्त्री ने 1995 में मुंबई में वर्ल्ड मास्टर्स टूर्नामेंट से टीवी कमेंटेटर के तौर पर नई पारी शुरू की। हालांकि शास्त्री को नई पहचान तब मिली जब उन्होंने और सुनील गावस्कर ने ईएसपीएन-स्टार स्पोर्ट्स के साथ अप्रैल 2008 में लंबे समय से चला आ रहा कमेंटरी का अनुबंध खत्म कर इंडियन प्रीमियर लीग के लिए बीसीसीआई से अनुबंध कर लिया।