{"_id":"5c2e235bbdec22571c312689","slug":"indian-captain-virat-kohli-booed-again-ricky-ponting-says-it-is-absolutely-disgraceful","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvAUS: पहले टेस्ट के पहले दिन कोहली का हुआ अपमान, पोंटिंग ने की कड़ी निंदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvAUS: पहले टेस्ट के पहले दिन कोहली का हुआ अपमान, पोंटिंग ने की कड़ी निंदा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Fri, 04 Jan 2019 08:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
virat kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे आखिरी व निर्णायक टेस्ट के पहले दिन ही टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को हूटिंग का सामना करना पड़ा। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की हूटिंग करने वाले सिडनी क्रिकेट मैदान के दर्शकों की निंदा की है।
2 of 5
virat kohli
दरअसल, टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को मयंक अग्रवाल (77) और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने सधी शुरुआत दिलाई, लेकिन 10 रन के स्कोर पर राहुल (9) आउट हो गए। इसके बाद पुजारा ने मंयक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। वहीं, मयंक अग्रवाल के आउट होने के बाद कोहली मैदान पर उतरे तो ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों ने उनकी हूटिंग की।
3 of 5
रिकी पोंटिंग
- फोटो : file photo
चैनल 7 से बातचीत में पोटिंग ने कहा, 'अगर वे हूटिंग कर रहे थे तो यह बहुत अपमानजनक है। मैंने पर्थ में भी कहा था कि सम्मान करना सीखो।' बता दे कि इस सीरीज के दौरान ऐडिलेड टेस्ट के दौरान भी विराट कोहली की हूटिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
virat kohli
इससे पहले 2012 में भी सिडनी टेस्ट में कोहली की दर्शकों ने हूटिंग की थी। उस समय विराट को मैच फीस का 50 प्रतिशत गंवाना पड़ा था, क्योंकि उन्होंने दर्शकों की ओर ऊंगली दिखा दी थी। इससे काफी विवाद भी हुआ था। सिडनी में एक बार फिर भारतीय टीम के कप्तान को फैंस के निरादर का सामना करना पड़ा है। वहीं, इस साल इंग्लैंड दौरे पर एजबेस्टन में पहले टेस्ट मैच में दर्शकों के ऐसे व्यवहार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
5 of 5
pujara agarwal
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 4 विकेट खोकर 303 रन बना लिए हैं। पुजारा के साथ विहारी क्रीज पर जमे हुए हैं। मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कहना गलत नहीं होगा कि टीम इंडिया विशाल स्कोर खड़ा करेगी। टीम इंडिया पहले ही चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।