{"_id":"621c8c9fee91150ba06208a5","slug":"indian-batter-smriti-mandhana-cleared-to-continue-her-world-cup-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women's World Cup: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिट घोषित, खेलने की मिली मंजूरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Women's World Cup: टीम इंडिया को मिली बड़ी राहत, स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना फिट घोषित, खेलने की मिली मंजूरी
Mon, 28 Feb 2022 02:19 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 28 Feb 2022 02:19 PM IST
सार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी विश्व कप से पहले एक बड़ी राहत मिली है। टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी गई है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना
- फोटो : @BCCIWomen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय महिला क्रिकेट टीम को आगामी विश्व कप से पहले एक बड़ी राहत मिली है। टीम की विस्फोटक सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को विश्वस्तरीय टूर्नामेंट में खेलने के लिए हरी झंडी दिखा दी गई है। स्मृति के सिर में गेंद लगने के बाद इस बात की संभावना जताई जा रही थी कि उनका क्रिकेट के इस महाकुंभ में खेल पाना मुश्किल है, लेकिन मेडिकल टीम ने मंधाना को विश्व कप में खेलने के लिए फिट करार दिया।
विज्ञापन
मंधाना को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विश्व कप के अभ्यास मैच के दौरान तेज गेंदबाज शब्निम इस्माइल की बाउंसर गेंद सिर पर जा लगी थी। जिसके बाद उन्हें रिटायरर्ड हर्ट होकर वापस ड्रेसिंग रूम लौटना पड़ा था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रिपोर्ट के अनुसार घटना के तुरंत बाद टीम डॉक्टर ने 25 वर्षीय मंधाना की जांच की और शुरुआत में उन्हें खेलना जारी रखने के लिए फिट घोषित किया। डेढ़ ओवर के बाद एक और जांच के बाद वह रिटायर्ड हर्ट हो गई।
विज्ञापन
रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय मेडिकल स्टाफ के अनुसार बाएं हाथ की इस बल्लेबाज में कनकशन (सिर में चोट) के कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे। मंधाना अच्छी फॉर्म में चल रही हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अपना 20वां अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
मंधाना ने अब तक 64 एकदिवसीय मुकाबलों में चार शतक की मदद से 2461 रन बनाए हैं। भारत को वेस्टइंडीज के खिलाफ एक और अभ्यास मैच खेलना है जिसके बाद टीम अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत छह मार्च को पाकिस्तान के खिलाफ करेगी।