फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Indian all-rounder Vijay Shankar married to fiance Vaishali visweswaran, Sunrisers Hyderabad congratulates

भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने की शादी, सनराइजर्स हैदराबाद ने दी बधाई

Thu, 28 Jan 2021 11:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Jan 2021 11:28 AM IST
विज्ञापन
Indian all-rounder Vijay Shankar married to fiance Vaishali visweswaran, Sunrisers Hyderabad congratulates
विजय शंकर - फोटो : twitter@SunRisers

भारत के ऑलराउंडर और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलने वाले विजय शंकर बुधवार को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने कोरोना महामारी के बीच सभी तरह की सावधानियों को बरतते हुए अपनी मंगेतर वैशाली विश्वेश्वरन के सात फेरे लिए। दोनों ने इससे पहले पिछले साल अगस्त में सगाई की थी, जिसकी जानकारी विजय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। 

विज्ञापन


उधर आईपीएल की फ्रैंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने सोशल मीडिया पर विजय शंकर की शादी की तस्वीर शेयर कर उन्हें बधाई दी है। एसआरएच ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'हम विजय शंकर को उनके जीवन के बेहद खास दिन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। हम आपकी बेहद अच्छी शादीशुदा जिंदगी की कामना करते हैं।'
विज्ञापन


बता दें कि विजय आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं और टीम ने उन्हें इस बार भी रिटेन किया है। वह आईपीएल में अभी तक पांच सीजन खेल चुके हैं, जहां उन्होंने 40 मैचों में 12 बार नाबाद रहते हुए 29.72 की औसत से 654 रन बनाए हैं और 6 विकेट हासिल किए हैं। 

बात करें विजय शंकर के क्रिकेट करियर की तो तमिलनाडु के इस क्रिकेटर ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ मार्च 2018 में टी-20 डेब्यू किया और बाद में जनवरी 2019 में मेलबर्न में अपना वनडे डेब्यू किया था। विजय शकंर 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे, उन्हें वर्ल्ड कप की टीम में अंबाती रायुडू पर तरजीह दी गई थी, जिसपर काफी विवाद भी हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed