फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   INDIA WON SIXTH ASIA CUP TITAL DEFETED PAKISTAN IN FINAL

पाकिस्तान को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने जीता एशिया कप

Sun, 04 Dec 2016 09:06 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Dec 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
INDIA WON SIXTH ASIA CUP TITAL DEFETED PAKISTAN IN FINAL
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में खेले गए एसीसी एशिया कप टी-20 के फाइनल में भारत ने चिरप्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 17 रनों से मात देकर लगातार छठवीं बार एशिया कप खिताब पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन


टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने ओपनर मिताली राज के शानदार अर्धशतक की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 121 रन बनाए। मिताली ने 65 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए। उनके अलावा केवल झूलन गोस्वामी ही दो अंकों तक पहुंच सकीं। झूलन ने 10 गेंदों में 17 रन बनाए। 
विज्ञापन


पाकिस्तानी गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की लेकिन उनके पास मिताली का कोई तोड़ नहीं था। पाकिस्तान की ओर से अनम अमीन ने 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। वहीं साना मीर और सादिया यूसुफ ने 1-1 विकेट हासिल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिताली राज जीता मैन ऑफ द मैच और सीरीज का खिताब

INDIA WON SIXTH ASIA CUP TITAL DEFETED PAKISTAN IN FINAL
मिताली राज - फोटो : getty
122 रन का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने सधी हुई शुरुआत की। पाकिस्तान ने 5वें ओवर में पहला विकेट खोया। आएशा जफर को झूलन गोस्वामी ने बोल्ड कर पवेलियन वापस भेज दिया। इसके बाद पाकिस्तानी टीम लगातार अंतराल में विकेट खोती रही।

पाकिस्तान की ओर से कप्तान बिस्माह महरूफ ने सबसे ज्यादा 25 रन बनाए। जब तक महरूफ क्रीज पर मौजूद थीं, तब तक लग रहा था कि वह पाकिस्तान को जीत दिला देंगी, लेकिन अनुजा पाटिल ने उन्हें अपनी ही गेंद पर शानदार तरीके से लपककर आउट कर दिया। 

पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में 27 रन बनाने थे। लेकिन पाकिस्तान केवल 9 रन बना सकी और भारत ने मैच 17 रन से जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह टीम इंडिया का लगातार छठवां एशिया कप खिताब है। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया अविजेय रही। मिताली राज को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed