फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Women beats New Zealand Women by Six Wickets in Fifth ODI before World Cup

INDW vs NZW: विश्व कप से पहले जीत की पटरी पर लौटी भारतीय टीम, पांचवें वनडे में न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया

Thu, 24 Feb 2022 11:45 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्वींसटाउन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 11:45 AM IST
सार

महिला विश्व कप 2022 की शुरुआत से पहले भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट चुकी है। पांचवें वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को छह विकेट से हराया है। इस मैच में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने फॉर्म में वापसी की। 

विज्ञापन
India Women beats New Zealand Women by Six Wickets in Fifth ODI before World Cup
भारतीय महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीम के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मैच टीम इंडिया ने छह विकेट से जीत लिया है। सीरीज के शुरुआती चार मैच हारने के साभ भारतीय टीम ने सीरीज भी गंवा दी थी, लेकिन आखिरी मैच जीतकर वर्ल्डकप से पहले अच्छे संकेत दिए हैं। भारत के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि टीम की सबसे अहम खिलाड़ी स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर फॉर्म में लौटे चुकी हैं। टीम इंडिया की जीत के लिए इन दोनों खिलाड़ियों का अच्छा प्रदर्शन बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


पांचवें वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 252 रन का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने चार विकेट खोकर 46 ओवरों में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। न्यूजीलैंड के इस दौरे पर यह भारत की एकमात्र जीत है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्पिन गेंदबाजों का अच्छा प्रदर्शन
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। कीवी टीम को ठीक-ठाक शुरुआत मिली थी। शुरुआती 10 ओवरों में न्यूजीलैंड एक विकेट गंवाकर 49 रन बना चुका था। इसके बाद भारत के स्पिन गेंदबाजों ने कंजूसी के साथ गेंदबाजी की और समय-समयय पर विकेट भी निकाले। इससे न्यूजीलैंड की टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना पाई और 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 251 रन का स्कोर खड़ा किया। 



न्यूजीलैंड के लिए अमेलिया केर ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान सोफी डिवाइन ने 34, लॉरेन और जेन्सन ने 30-30 रन बनाए थे। भारत के लिए गायकवाड़, दीप्ति शर्मा और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए। वहीं पूनम यादव और मेघना सिंह को एक-एक विकेट मिला। 


मंधाना और हरमन ने दिलाई जीत
252 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी और 29 रन पर पहला विकेट गिर चुका था। इसके बाद स्मृति मंधाना और दीप्ती शर्मा ने शतकीय साझेदारी कर भारत की जीत की नींव रखी। मंधाना 84 गेंद पर 71 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं शर्मा ने 41 गेंद पर 21 रन बनाए। इसके बाद हरमनप्रीत कौर ने 66 गेंद में 63 और कप्तान मिताली राज ने 66 गेंद पर 57 रन की बेहतरीन पारी खेलकर भारत को जीत के पार पहुंचा दिया। अंत में ऋचा घोष ने आठ गेंद में सात रन बनाए। 



न्यूजीलैंड के लिए अमेलिका केर सहित चार गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिए, लेकिन भारतीय टीम को जीत से नहीं रोक पाईं। 

विश्व कप में पाकिस्तान से भिड़ेगा भारत
महिला विश्व कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के खिलाफ है। छह मार्च को होने वाले इस मैच से टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इसके बाद मेजबान न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों के खिलाफ मुकाबले होंगे। पिछले विश्व कप में भारतीय टीम फाइनल मैच में हार गई थी, लेकिन इस बार जीत दर्ज करके ही वापस लौटना चाहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed