{"_id":"5ca24bd6bdec2214046f01b9","slug":"india-will-take-part-in-physical-disability-world-cricket-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दिव्यांग विश्व किक्रेट श्रृंखला में भाग लेगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दिव्यांग विश्व किक्रेट श्रृंखला में भाग लेगा
Mon, 01 Apr 2019 11:05 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:05 PM IST
विज्ञापन
इंग्लैंड में इस साल आयोजित होने वाली शारीरिक दिव्यांग विश्व क्रिकेट श्रृंखला में भारत की टीम भी हिस्सा लेगी।
विज्ञापन
इस टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड कर रहा है जिसे तीन से 13 अगस्त तक वारसेस्टरशर में खेला जाएगा।
अखिल भारतीय दिव्यांग क्रिकेट महासंघ (एआईसीएपीसी) ने बीसीसीआई महाप्रबंधक (क्रिकेट संचालन) सबा करीम और दिग्गज बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर की उपस्थिति में इसकी घोषणा की, जो पूर्व कप्तान अजित वाडेकर की पहली जयंती के लिए यहां मौजूद थे।
इस मौके पर करीम ने स्पष्ट किया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने केवल को एआईसीएपीसी को ही मान्यता दी है।
उन्होंने कहा, ‘हम अभी इसकी फंडिंग नहीं कर रहे हैं। हमने (बीसीसीआई) ने केवल अखिल भारतीय शारीरिक दिव्यांग संगठन (महासंघ) को मान्यता दी है ताकि वे विश्व श्रृंखला चैम्पियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।’
विज्ञापन