NZ Inning
225/4 (20 ov)
Michael Bracewell 7(6)*
Glenn Phillips 82 (40)
Innings Break : IND elected to bowl
{"_id":"5e25a6968ebc3e4af81a7cf7","slug":"india-will-take-on-japan-in-second-match-of-his-under-19-world-cup-2020-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 विश्व कप: जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंडर-19 विश्व कप: जापान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करने उतरेगा भारत
Tue, 21 Jan 2020 08:57 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 21 Jan 2020 08:57 AM IST
विज्ञापन
भारतीय अंडर-19 टीम
- फोटो : ट्विटर
खिताब के अपने अभियान की शानदार शुरुआत करने वाली भारतीय टीम आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में मंगलवार को जापान के खिलाफ अपने दूसरे मैच में बड़ी जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। भारत ने प्रभावशाली बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी के दम पर रविवार को ग्रुप ए के अपने पहले मैच में श्रीलंका पर 90 रन से जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
दूसरी तरफ जापान का भाग्य ने साथ दिया जो उसे एक अंक मिला। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसका पहला मैच शनिवार को बारिश से धुल गया था और दोनों टीमों में अंक बांट दिए गये थे। भारत 24 जनवरी को अंतिम मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा। भारत ने रविवार को खिताब के मजबूत दावेदार की अपनी ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन किया और श्रीलंका को खेल के हर विभाग में मात दी।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56), उप कप्तान ध्रुव जुरेल (52) के अर्धशतकों से चार विकेट पर 297 रन बनाये। भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को 45.2 ओवर में 207 रन पर आउट कर दिया। सिद्धेष वीर (44 और 34 रन देकर दो विकेट) ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने भी दो-दो विकेट लिए। जापान से भारतीय टीम को किसी तरह की चुनौती मिलने की संभावना नहीं है। अगर भारत पहले बल्लेबाजी करता है तो वह बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर बाद एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।