फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Zimbabwe India will tour Zimbabwe After West Indies for three match ODI series check schedule

India vs Zimbabwe: वेस्टइंडीज के बाद जिम्बाब्वे का दौरा करेगा भारत, तीन वनडे मैचों की होगी सीरीज, देखें शेड्यूल

Sat, 09 Jul 2022 12:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Jul 2022 12:10 PM IST
सार

भारतीय टीम 2016 के बाद पहली बार वहां वनडे सीरीज खेलने वाली है। पिछली बार तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से जीती थी।

विज्ञापन
India vs Zimbabwe India will tour Zimbabwe After West Indies for three match ODI series check schedule
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम छह साल बाद जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के बाद टीम इंडिया वहां जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय टीम जिम्बाब्वे में तीन वनडे मैच खेलेगी। 18, 20 और 22 अगस्त को मैच आयोजित हो सकते हैं। बीसीसीआई ने अभी तक इस दौरे को लेकर आधिकारिक बयान नहीं दिया है। उसने शेड्यूल भी जारी नहीं किया है।
विज्ञापन


बोर्ड जिम्बाब्वे के दौरे पर दूसरे दर्जे की टीम को भेज सकता है। वेस्टइंडीज में वनडे खेलने वाली टीम को ही वहां भेजा जा सकता है। शिखर धवन उसके कप्तान हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज को लेकर जिम्बाब्वे के पूर्व कोच लालचंद राजपूत ने कहा, ''भारत के खिलाफ सीरीज जिम्बाब्वे के लिए एक बड़ा अवसर है। इससे वहां की युवा पीढ़ी में क्रिकेट को लेकर रुचि पैदा होगी। यह जिम्बाब्वे के लिए बेहतरीन सीरीज साबित हो सकती है।''
विज्ञापन


भारतीय टीम 2016 के बाद पहली बार वहां वनडे सीरीज खेलने वाली है। पिछली बार तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से जीती थी। उससे पहले 2015 में तीन मैचों की सीरीज में 3-0 और 2013 में पांच मैचों की सीरीज में 5-0 से सफलता हासिल की थी। 1998 में तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से टीम इंडिया को जीत मिली थी। वहीं, 1997 में दो मैचों की सीरीज में जिम्बाब्वे ने 1-0 से जीत हासिल की थी। पहली बार 1992 में टीम इंडिया वहां वनडे सीरीज खेली थी। तब एक ही मैच हुआ था। उसमें भारत को जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत अब तक जिम्बाब्वे में 17 वनडे मैच खेल चुका है। इस दौरान उसने 15 जीते हैं। उसे दो मैचों में हार मिली है। 1997 में जिम्बाब्वे ने भारत को आठ विकेट से हराया था। उसके बाद 30 सितंबर 1998 को उसने जीत हासिल की थी। तब हरारे में 37 से भारत को हराया था। उस मैच के बाद से टीम इंडिया जिम्बाब्वे में एक भी वनडे मैच नहीं हारी है। इस दौरान लगातार 11 मैच जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed