फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs zimbabwe 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs ZIM: बतौर कप्तान पहली जीत के इरादे से उतरेंगे राहुल, जानें क्या हो सकती है भारतीय टीम

Thu, 18 Aug 2022 08:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 18 Aug 2022 08:25 AM IST
सार

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में लोकेश राहुल बतौर कप्तान पहली जीत हासिल करना चाहेंगे। उन्होंने अब तक चार मैचों में भारत की कप्तानी की है, लेकिन सभी में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है। 
 

विज्ञापन
India vs zimbabwe 1st ODI Dream 11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया पहले वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ गुरुवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेलने उतरेगी तो सारी निगाहें नए कप्तान और ओपनर केएल राहुल पर होंगी। आगामी एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए यह सीरीज राहुल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। राहुल अगर इस सीरीज में अपने अंदाज में चले तो चेतन शर्मा की अगुवाई वाली चयन समिति के लिए बड़ी समस्या हल कर देंगे। भले ही यह मुकाबला कमजोर जिम्बाब्वे के खिलाफ होने जा रहा है, लेकिन राहुल के सामने चुनौती यह है कि वह पूरे छह माह बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने जा रहे हैं और हाल ही में चोट, कोरोना संक्रमण से उबरे हैं। 
विज्ञापन


निजी तौर पर भी राहुल के लिए यह सीरीज इस लिए महत्वपूर्ण है, क्यों कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान पहली जीत का इंतजार है। उन्होंने अब तक एक टेस्ट और तीन वनडे में भारत की कप्तानी की है और सभी में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन

छह साल पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले थे राहुल
राहुल आईपीएल के बाद से क्रिकेट नहीं खेले हैं। उन्होंने इस दौरान स्पोर्ट्स हार्निया की सर्जरी कराई। पहले वह इस दौरे के लिए टीम में नहीं चुने गए थे और शिखर धवन टीम के कप्तान थे, लेकिन अंतिम क्षणों में राहुल की टीम में वापसी कराकर उन्हें धवन की जगह कप्तान नियुक्त किया गया। इसके पीछे भी वजह यही थी कि राहुल जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी लय हासिल कर लें और टी-20 एशिया कप में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का मजबूत विकल्प बनें। 

एशिया कप में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है। टीम मैनेजमेंट की राहुल पर यह भी नजर रहेगी कि रेगिस चकाब्वा की टीम के खिलाफ किस अंदाज में रन बनाते हैं। मैनेजमेंट उनसे उसी पुराने राहुल की उदय की उम्मीद कर रहा है जैसा वह विरोधी पर पहली गेंद से टूट पड़ते आए हैं। राहुल का जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड भी अच्छा है। वह इस देश के खिलाफ 2016 में तीन मैचों की सीरीज खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक के साथ 196 रन बनाए थे। उनका औसत भी 196 का ही है। उनसे अधिक रन और मैच इस टीम में शामिल शिखर धवन ने ही जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले हैं। धवन ने पांच मैचों में 42.6 की औसत से 213 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक शामिल है।

भारत के पास मजबूत बैटिंग और गेंदबाजी क्रम है
वहीं जिम्बाब्वे की तुलना में भारत का बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत है। हालांकि जिम्बाब्वे की टीम हाल ही में संपन्न हुई सीरीज में बांग्लादेश के खिलाफ 300 और 290 के स्कोर का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दो मैच जीते हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जीते हैं। ऐसे में यहां का विकेट बल्लेबाजों का मददगार है, लेकिन भारत के पास भी राहुल, धवन, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन जैसे बल्लेबाज हैं। वहीं बांग्लादेश के गेंदबाजी आक्रमण के बजाय जिम्बाब्वे को मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, दीपक चाहर, कुलदीप यादव और हरफनमौला शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल जैसे गेंदबाजों का सामना करना पड़ेगा। भारत अगर यह सीरीज 3-0 से जीत भी जाता तो उसे शाबाशी नहीं मिलने वाली, लेकिन अगर वह सीरीज का एक मैच भी हारता है या सीरीज गंवाता है तो उसे भारी आलोचना का शिकार बनना पड़ेगा।

जिम्बाब्वे क्रिकेट के साल के आधे खर्च के बराबर मिलेगी राशि
एक समय था जब जिम्बाब्वे के पास फ्लॉवर बंधु (एंडी, ग्रांट), हीथ स्ट्रीक, नील जॉनसन, मरे गुडविन, हेनरी ओलांगा जैसे क्रिकेटर थे, लेकिन अब उसके पास 36 साल के सिकंदर राजा, 34 के चकाब्वा, डोनाल्ड तिरिपानो जैसे क्रिकेटर हैं, जो लंबे समय से टीम में हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहद असरदार नहीं रहे हैं। मेजबानों को उम्मीद रहेगी कि राजा, चकाब्वा, इनोसेंट काइया बांग्लादेश के खिलाफ की गई बल्लेबाजी का प्रदर्शन करें। जिम्बाब्वे की क्रिकेट की स्थिति अच्छी नहीं है। भारत के साथ होने वाले तीन मैचों की सीरीज के प्रसारण से मिलने वाली राशि जिम्बाब्वे क्रिकेट के साल का आधा खर्च होगा। ऐसे में यह सीरीज जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए सोने का अंडा देने वाली मुर्गी की तरह है।
विज्ञापन

दीपक, कुलदीप, त्रिपाठी को रहेगा मौके का इंतजार
यह देखने वाली बात होगी कि राहुल पहले मैच में या सीरीज में वापसी कर रहे दीपक चाहल या कुलदीप यादव को मौका देते हैं या नहीं। दीपक भी छह माह बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे। उनकी सफलता भी टीम के लिए काफी मायने रखती है। उनकी स्विंग गेंदबाजी के अलावा डेथ ओवर्स में उपयोगी टीम के लिए बोनस साबित होते हैं। वहीं कुलदीप यादव ने भी आईपीएल में दिखा दिया है कि वह अपने पुराने में रंग में आ रहे हैं। बस उन्हें मौका दिए जाने की जरूरत है। आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ दे चुके राहुल त्रिपाठी को भी यहां कोच वीवीएस लक्ष्मण मध्य क्रम में आजमां सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत की संभावित टीम

शुभमन गिल, शिखर धवन, राहुल त्रिपाठी, केएल राहुल, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव/शाहबाज अहमद, अवेश खान, मोहम्मद सिराज/दीपक चाहर।

जिम्बाब्वे की संभावित टीम
तदिवानाशे मारुमनी, ताकुदज्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकाभवा (कप्तान), टोनी मुन्योंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed